
Datia News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर 2 युवकों को गोली मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए हैं। आनन-फानन में उन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, चिकित्सकों द्वारा उपचार जारी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

जानिए कहां का है मामला?
दरअसल, मामला गोराघाट थाना क्षेत्र के तिलैथा गांव का है। जब दो गुटों में जमकर विवाद हो रहा था। तभी मारपीट होते होते बदमाशों द्वारा फायरिंग कर दी गई। बता दें कि जिनपर केस दर्ज किया गया है उनमें भाजपा नेता गंधर्व रावत का नाम भी शामिल है। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है।
दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

