सतेंन्द्र रावत/दतिया।पंडोखर सरकार के महंत के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।बता दें महंत गुरुदेवशरण महाराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर पटवारी पर जानलेवा हमला किया। ये तब हुआ जब पटवारी अंकित पराशर एक ढावा पर खाना खा रहे थे तभी वहां अपने साथियों के साथ पहुंचे महंत ने पटवारी पर हमला बोल दिया और उसके बाद पटवारी को जबरदस्ती मंदिर उठाकर लाए फिर वहां उसकी बेरहमी से पाई की। पंडोखर पुलिस ने महंत गुरुदेवशरण शर्मा, गुरदेवशरण शर्मा के करीबी रिश्तेदार समेत छह अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। मंहत गुरदेवशरण शर्मा वर्तमान में जनपद पंचायत भांडेर के उपाध्यक्ष भी हैं। अपने आपको त्रिकालदर्शी बताने वाले पंडोखर महंत पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। फिलहाल घटना के बाद से मंहत गुरदेवशरण शर्मा अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
दतिया वाले महंत का एक और कारनामा, पहले फायरिंग फिर किडनैपिंग उसके बाद दे-दनादन
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






