दामोदर सिंह का पलटवार, बोले- ‘बीजेपी के चिड़ियाघर में कैद हुआ टाइगर’

दामोदर सिंह का पलटवार, बोले- ‘बीजेपी के चिड़ियाघर में कैद हुआ टाइगर’

दतिया| सत्येन्द्र सिंह रावत| मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में मीडिया से रूबरू होते हुए भारतीय जनता पार्टी पर छल कपट के आधार पर सत्ता हासिल करने का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए शंखनाद किया है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव की 24 सीटें जीत लेने का भी दावा किया है। दतिया की तहसील भांडेर आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए मैदान में उतर आने का बोला कांग्रेस पार्टी छोड़ कर के भा जा पा में गए विधायकों की आलोचना करने के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस दामोदर यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके द्वारा दिए गए टाइगर वाले बयान पर चुटकी लेते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी के चिड़ियाघर में कैद बताया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews