MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

दतिया भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने माधवेंद्र सिंह परिहार, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की घोषणा

दतिया भाजपा को नया नेतृत्व मिल गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने माधवेंद्र सिंह परिहार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उपचुनाव के बाद भंग संगठन को फिर मजबूत करना और मंडल से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना नए जिलाध्यक्ष की प्रमुख जिम्मेदारी रहेगी।
Madhavendra Singh Parihar

दतिया: मध्यप्रदेश के दतिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नये जिला अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने माधवेंद्र सिंह परिहार को दतिया का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की है।

बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव के बाद जिला कार्यकारिणी समेत संगठन की कई इकाइयों को भंग कर दिया गया था। इसके बाद से नए जिलाध्यक्ष और जिला संगठन की नई टीम के गठन का इंतजार किया जा रहा था। माधवेंद्र परिहार लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने संगठन में रहते हुए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। अब उन्हें दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंडल से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर रहेगा फोकस

बता दें कि माधवेंद्र परिहार के नये जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने के के साथ पार्टी के सामने जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों के लिए नई टीम तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा, मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाये रखना माधवेंद्र के लिये ​अग्निपरीक्षा साबित हो सकती है।

Satendra Rawat
लेखक के बारे में
विगत 12 सालों से पीताम्बरा माई की नगरी दतिया और ग्वालियर में पत्रकारिता कर रहे हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में रहते हुए काफी महत्वपूर्ण खबरों में सक्रिय रहे. इस दौरान मध्य प्रदेश के प्रमुख रिजनल चैनल्स के साथ ही लोकल चैनल्स में भी रहे.। View all posts by Satendra Rawat
Follow Us :GoogleNews
दतिया भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने माधवेंद्र सिंह परिहार, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की घोषणा - MP Breaking News