दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। शाम 6 बजे तक सभी 291 मतदान केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता हैं। शाम 6 बजे तक पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 74.09 प्रतिशत रहा। विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 16 हजार 116 पुरुष मतदाता हैं। वहीं 1 लाख 4 हजार 284 महिला मतदाताओं में मतदान का प्रतिशत 68.48 प्रतिशत दर्ज किया गया। अन्य वर्ग के कुल 10 मतदाताओं में 40 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह शाम 6 बजे तक पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत महिलाओं के मुकाबले करीब साढ़े पांच प्रतिशत ज्यादा रहा। कुल मतदान का आंकड़ा 71 प्रतिशत के पार पहुंच गया है। यह रिपोर्ट सभी 291 मतदान केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है। अंतिम मतदान प्रतिशत निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम आंकड़े सामने आने के बाद स्पष्ट होगा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 61.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी 291 मतदान केंद्रों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक कुल 2,20,410 मतदाताओं में से 1,36,607 मतदाता वोट डाल चुके हैं। इनमें 73,892 पुरुषों ने 63.64 प्रतिशत और 62,714 महिलाओं ने 60.14 प्रतिशत मतदान किया। वहीं अन्य वर्ग के 10 मतदाताओं में से 1 ने वोट डाला, जिससे इस वर्ग का मतदान प्रतिशत 10 प्रतिशत रहा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी 291 मतदान केंद्रों से मिली रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,20,410 मतदाताओं में से 1,10,768 मतदाता वोट डाल चुके हैं। इनमें 60,799 पुरुष मतदाताओं ने 52.36 प्रतिशत, जबकि 49,969 महिला मतदाताओं ने 47.92 प्रतिशत मतदान किया। अन्य वर्ग के 10 मतदाताओं में से अभी तक किसी ने वोट नहीं डाला है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी 291 मतदान केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुल 75,613 मतदाता वोट डाल चुके थे। इनमें 44,113 पुरुष मतदाताओं ने 37.99 प्रतिशत और 31,500 महिला मतदाताओं ने 30.21 प्रतिशत मतदान किया। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 16.33 प्रतिशत मतदान हुआ था और कुल 35,998 वोट पड़े थे। दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,20,410 मतदाता हैं, जिनमें 1,16,116 पुरुष, 1,04,284 महिला और 10 अन्य मतदाता शामिल हैं।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। वहीं, आजाद समाज पार्टी (ASP) के प्रत्याशी दामोदर यादव तीसरी ताकत के रूप में चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
2.20 लाख मतदाता चुनेंगे विधायक
दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,20,344 मतदाता हैं। इनमें 1,16,088 पुरुष और 1,04,246 महिला मतदाता शामिल हैं। आज होने वाले मतदान के साथ प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी।
291 मतदान केंद्रों पर वोटिंग
उपचुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 186 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जबकि 105 मतदान केंद्र शहरी इलाकों में बनाए गए हैं। प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं।
157 मतदान केंद्र संवेदनशील
कुल 291 मतदान केंद्रों में से 157 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है और विशेष निगरानी रखी जा रही है। मतदान के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अमला अलर्ट पर है।
29 सेक्टर अधिकारियों के जिम्मे व्यवस्था
चुनाव ड्यूटी में 291 बीएलओ और 29 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 29 सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन की ओर से हर बूथ की निगरानी की जा रही है।
यूपी में कार्यरत मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश
दतिया विधानसभा क्षेत्र के ऐसे मतदाता, जो उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं, उन्हें मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश दिया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नौकरी या काम के कारण कोई पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
दतिया उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और ASP सहित चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के लिए आज का दिन निर्णायक है। शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद हो जाएगी।

















