Datia News : आधा दर्जन बदमाशों ने दलित के घर में घुसकर मारपीट की, मामला दर्ज

Datia News : आधा दर्जन बदमाशों ने दलित के घर में घुसकर मारपीट की, मामला दर्ज

दतिया, सत्येन्द्र रावत। मप्र (MP) के दतिया जिले (Datia District) में एक मारपीट का मामला सामने आया है। जहां करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक दलित (Dalit) के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की और जमकर आतंक मचाया। जिसके बाद फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें…इंदौर में फिर बना ग्रीन कॉरिडोर, महिला डॉक्टर की मौत के बाद किडनी इंदौर तो लिवर भोपाल में बचाएगा जिंदगी

जानकारी के अनुसार जिले के बसई ग्राम में जमुना केवट के घर में घुसकर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने घर के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की। बदमाशों ने घर की महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा और उनके संग भी मारपीट की। इतना ही नहीं घर के सामान टीवी, दो बाइक, पलंग आदि भी तोड़ डालें। बतादें कि बदमाशों ने इस घटना को अंजाम सिर्फ एक मोबाइल से वीडियो बनाने के विवाद के कारण दिया।

घटना के बाद फरियादी ने बसई पुलिस थाने में आरोपी मनोज रॉय, उत्तम राजपूत, राजेश राजपूत, संतोष यादव, सेठू सेन, पवन राय सहित आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें… मुरैना में ABVP छात्रों का एमएस रोड पर चक्का जाम, यातायात हुआ बाधित

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews