Datia News : पुलिस ने अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार

आरोपी पर दतिया, ग्वालियर, मौठ में कई गंभीर अपराध पंजीबद्ध है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Datia News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने थाना सिनावल का 30 हजार और थाना कोतवाली दतिया का 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का कट्टा व जिन्दा राउण्ड बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुन्नी सेठ की तलैया पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता दिखा जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसको हमराह फोर्स की मदद से घेर कर पकडा एवं उसकी तलाशी ली गई तो बायें तरफ कमर में पेन्ट के नीचे एक 315 बोर का कट्टा रखे है। जिसे खोल कर देखा उसमें एक जिन्दा 315 बोर का जिन्दा राउण्ड लगा लोडेड हालत में मिला कट्टा से राउंड निकाला कर सुरक्षित रखा बाद पकडे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अनिल पुत्र गोविन्द कुशवाह निवासी रिछरा फाटक बाहेर गुर्जा के पास हनुमान मंदिर दतिया का होना बताया।

आरोपी थाना सिनावल के अपराध में फरार 30 हजार रुपये का आरोपी, थाना कोतवाली दतिया का 5 हजार रुपए का फरार इनामी आरोपी, व थाना सिविल लाईन दतिया का स्थाई वारन्टी एवं थाना मौठ जिला झांसी उ.प्र. के लूट के अपराध में फरार आरोपी है। जिसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर दतिया, ग्वालियर, मौठ में कई गंभीर अपराध पंजीबद्ध है।

दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews