छापे के दौरान नकली घी बनाने की सामग्री जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच

छापे के दौरान नकली घी बनाने की सामग्री जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच

दतिया, सत्येंद्र रावत। उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थ शुद्ध एवं सही रूप में मिले इसके लिए राज्य शासन द्वारा मिलावटखोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत की गई कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकली घी बनाने की सामग्री बरामद की गई है।

कलेक्टर संजय कुमार के निर्देशों के तहत अनुविभागीय अधिकारी सेवढ़ा अनुराग निगवाल के नेतृत्व में उड़नदस्ते द्वारा मंगलवार को सेवढ़ा के ग्राम दबेरा में दबिश देकर बड़ी मात्रा में नकली घी बनाने की सामग्री जप्त कर पुलिस सुर्पुदगी में दी गई है। ग्राम दभेरा में रामबाबू पटसारिया, सीताराम चौहान के घरों पर दबिश देकर नकली घी बनाने की सामग्री पाई जाने पर नमूने लिए गए और जब्त कर पुलिस के सुर्पुद की गई। उड़नदस्ते ने जांच के दौरान दशरथ चौहान के घर से 7 बोरी मिल्क पाउडर, 15 टीन रिफांइड आइल, नकली घी बनाने में उपयोग में होने वाला 150 केमीकल तथा पांच देशी घी के डिब्बे पाए गए है। इसी प्रकार बब्बू पाल एवं नारायण के घर से तीन बोरी मिल्क पाउडर, 3 टीन रिफाइंड आइल और वांशिग लिक्विड के साथ एक बोरी यूरिया एवं एक बोरी डीएपी भी रासायनिक खाद के रूप में जप्त की गई है। यह कार्यवाही एसडीएम के नेतृत्व में गठित उड़न दस्ते में तहसीलदार  सुनील भदौरिया, नायब तहसीलदार दीपक यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश निगम तथा पुलिस बल द्वारा की गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews