छत पर लगी आग, सूचना के बाद भी ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

छत पर लगी आग, सूचना के बाद भी ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

सेवढ़ा दतिया, राहुल सिंह कुशवाहा। सेवढ़ा के वार्ड क्रमांक 3 में दीक्षित मोहल्ला के पास करीब साढ़े 10 बजे लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे, तभी अचानक आसमान में आग की लपटें और धुंआ दिखने लगा। पता चला कि मानसिंह यादव के घर में छत पर रखी सूखी लकड़ियों में आग लग गई है। आसमान के लोग आग बुझाने के लिए उसकी घर की ओर भागे। इसकी सूचना नगर परिषद अधिकारियों को भी दी गई लेकिन ढाई घण्टे तक कोई भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। घर के सदस्यों ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई।

आग लगने की घटना के बारे में दुबारा नगर परिषद सीएमओ अवधेश त्रिपाठी को सूचना दी गई तो करीब साढ़े 12 बजे के बाद फायर ब्रिगेड वहां पहुंची। गौरतलब है कि नगर परिषद सेवढा के पास 2 फायर ब्रिगेड व एक फायर टैंकर है, लेकिन फिर भी वो समय से नहीं पहुंची। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस तरह की लापरवाही से कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी जिसका जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन ही होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews