दहेज में एसी ना लाने पर पति ने पार की हदें, पत्नी के गुप्तांग को किया चोटिल

दहेज में एसी ना लाने पर पति ने पार की हदें, पत्नी के गुप्तांग को किया चोटिल

दतिया/सत्येंद्र रावत

भान्डेर में ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाएगी। दहेज में मायके से एयर कंडीशनर ना लाने पर एक कलियुगी पति ने अपनी ही पत्नी को इस बुरी तरह प्रताड़ित किया कि सुनकर कोई भी दहल जाएगा। पति ने पत्नी को कमरे मे बंद करके बुरी तरह पीटा, वो इतना निर्मम हो गया कि उसने पत्नी के गुप्तांग में भी बैल्ट से बुरी तरह चोटें पहुचाई। पत्नी की रिपोर्ट पर भान्डेर थाना पुलिस ने पति शाहिद कुरेशी, जेठ गुड्डू कुरेशी और  जिठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

भान्डेर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्ट आफिस के पास रहने बाली महिला अमन कुरेशी ने की शादी ढाई साल पहले शाहिद कुरेशी के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य अनुसार दहेज का सभी सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही पति शाहिद उस पर दहेज में एसी लाने के लिए दबाव बनाता रहा। जब उसने कहा कि उसके पिता की स्थिति और दहेज देने की नहीं है तो शाहिद उसकी आये दिन पिटाई करने लगा। लंबे समय तक लोगों के डर से वो अपना मुंह बंद करे रही लेकिन दो दिन पहले उसके पति ने सारी हदें पार कर दी। शाहिद ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा और उसके गुप्तांगों को भी चोटिल कर दिया। इसके बाद महिला हजारी मुहल्ला स्थित मायके पहुंची और अपने पिता साविर अली को सारा मामला बताया। इसके बाद उसने अपने पिता के साथ पुलिस थाना भान्डेर मे रिपोर्ट दर्ज करायी है। भान्डेर थाना पुलिस ने आरोपी शाहिद कुरैशी पुत्र शहजाद कुरेशी, गुड्डू कुरैशी और उसकी पत्नी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न 1961 की धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews