नरोत्तम मिश्रा ने भरा नामांकन, बोले ‘जनता हमारी भगवान, उसी के लिए सारी कल्याणकारी योजनाएं’

Narottam Mishra filed nomination

दतिया से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज मां पीतांबरा के दर्शन करने बाद सादगी के साथ अपना नामांकन भरा। वह अपने कुछ समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचे और रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन फॉर्म सौंपा। बता दे कि नामांकन भरने से एक दिन पहले रविवार को उन्होने जनआशीर्वाद रैली निकाली थी। तीन किलोमीटर लंबी इस रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

‘जनता हमारे लिए भगवान है’

नामांकन भरने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारे लिए जनता भगवान है, कांग्रेस के लिए केवल वोट। उन्होने कहा कि कांग्रेस को वोट दिया तो वह फिर जन कल्याणकारी योजनाएं बंद करा देगी। सोमवार को उन्होने लगभग आधा दर्जन गावों में नुक्कड़ सभाए लेकर जहाँ कांग्रेस प्रत्याशी पर जमकर हमला बोला वही लोगों को चेताया कि गलती से भी कांग्रेस को वोट दिया तो वह पहले कि तरह ही लाडली लक्ष्मी सहित सारी जन कल्याणकारी योजनाएं बंद करा देगी। भाजपा प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार कि शुरुआत ग्राम सिरोल से की। उसके बाद वह ग्राम रीछरा, ग्राम बुधेड़ा, ग्राम बरोरा सहित अन्य स्थानों पर पहुँचे। डॉ मिश्रा ने सभी जगह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

कांग्रेस पर जमकर हमला

इस दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होने कहा कि वो झूठ बोलकर वोट मांगने वाली पार्टी है। पिछली बार झूठ बोला था कि किसानों का दो लाख का कर्जा माफ करेंगे नहीं तो 10 दिन में मुख्यमंत्री बदल देंगे। यहां अधिकांश किसान ही बैठे हैं, एक भी बता दे कि दो लाख का कर्जा किसका माफ हुआ क्या। इसी तरह बेरोजगारों को भत्ता देने की बात हो या कन्यादान योजना में 51 हज़ार रुपए देने की, या फिर पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की..कांग्रेस का हर वादा झूठा निकला। जो बोला वह तो किया नहीं, उल्टा सरकार बनते ही संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना सहित गरीब, महिलाएं व किसानों कि जो जनहितैषी योजनाएं जो भाजपा सरकार चला रही थी उन्हें बंद कर दिया।

प्रदेश को विकास की राह पर बढ़ाने का संकल्प

डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का काम ही भय दिखाकर व झूठ बोलकर वोट लेना है। कांग्रेस ने आज तक गरीब ,असहाय, महिला और किसान सहित किसी वर्ग कि चिंता नही की। बल्की मौका मिला तो उनकी जिंदगी मुश्किल जरूर कर दी। उन्होने कहा कि हममें और उनमें यही अंतर है कि वह जानता को केवल वोट मानते हैं और हम जनता को भगवान मानते हैं। उन्होने कहा कि बीजेपी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर चुनाव लड़ रही है और उनका वादा है कि सरकार बनने पर एक बार फिर प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”877068032″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews