नरोत्तम मिश्रा ने जनता से मांगा आशीर्वाद, माताओं बहनों पर की पुष्पवर्षा, ग्रामीणों ने हजार फीट लंबी माला से किया स्वागत

Narottam Mishra

MP Election 2023/Narottam Mishra : प्रदेश के गृह मंत्री और दतिया से भाजपा प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा जनसंपर्क के लिए बसई के ग्राम पारखेड़ा पहुंचे। यहाँ उनके स्वागत के लिए सैकड़ों महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जब बहनें और माताएँ उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर रही थी तो उन्होंने उनके हाथ से फूलों की टोकरी ले ली और वे स्वयं माताओंं बहनों पर पुष्प वर्षा करने लगे। ग्रामीणों ने अपने नेता का स्वागत एक हज़ार फीट लंबी फूल माला से स्वागत किया।

जनता को बताया अपना परिवार

इस मौके पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं सदैव आपके सुख दुख में साथ हूँ। आपसे मेरा रिश्ता राजनैतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है। बसई और बसई का हर गाँव मुझे जान से भी प्यारा है और मैं यहाँ के विकास के लिए में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा। इस मौके पर उन्होने जनता को भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और कहा कि आने वाले पाँच सालों में मैं और तेज़ी से विकास योजनाओं को क्रियान्वित करूँगा।

बीजेपी के लिए आशीर्वाद मांगा

ग्रामीणों के बीच पहुंचे भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। उन्होने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में दतिया गरीबी और भय के अंधेरे में डूबा हुआ था। उनके नेता सिर्फ अपनी जेबें भरना जानते हैं और उन्हें जनता के विकास से कोई मतलब नहीं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी विकास और जनकल्याण की भावना से काम करती है और इस बार दुगनी गति से क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए तत्पर रहेंगे। ग्रामीणों को अपना परिवार बताते हुए उन्होने कहा कि आप कभी भी मुझसे मिलकर अपनी परेशानियां बांट सकते हैं और मैं सदैव आपके लिए उपलब्ध हूं। इस मौके पर उन्होने माताओं बहनों पर पुष्पवर्षा की और उनसे बीजेपी के लिए आशीर्वाद मांगा।

[dgv_vimeo_video id=”883196577″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews