डंगरा कुआं क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर रही पनडुब्बी कराई गयी ध्वस्त

डंगरा कुआं क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर रही पनडुब्बी कराई गयी ध्वस्त

दतिया। सत्येन्द्र रावत। दतिया जिले की सीमा में आकर पनडुब्बी द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन की सूचना पर मंगलवार की अलसुबह खनिज निरीक्षक घनश्याम सिंह यादव एवं सोनागिर थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पनडुब्बी को ध्वस्त कराते हुए नष्ट करवा दिया खनिज निरीक्षक घनश्याम सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया की ग्वालियर जिले की सीमा में पवाया गांव के पास शांटेश्वर स्थान पर पनडुब्बी द्वारा उत्खनन किया जा रहा था। ये पनडुब्बियां दतिया जिले की सीमा में आकर नदी की गहराई से पाइपों के माध्यम से ग्वालियर जिले की सीमा में रेत निकालती हैं वहां पर रेत के बड़े-बड़े डंप लगे हुए हैं दतिया जिले की सीमा पर आकर अवैध उत्खनन करने की सूचना पर मंगलवार की सुबह सोनागिर थाना प्रभारी के साथ अलसुबह कार्रवाई कर एक पनडुब्बी को ध्वस्त कर नष्ट करवाया गया है ज्ञात रहे भितरवार विकासखंड मैं बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews