गांव- गांव पहुंच रही विकास यात्रा, जन हितेषी योजनाएं आमजनों तक पहुंचाने का प्रयास

गांव- गांव पहुंच रही विकास यात्रा, जन हितेषी योजनाएं आमजनों तक पहुंचाने का प्रयास

Datia News : पूरे मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। विकास यात्रा के माध्यम से शासन की जन हितेषी योजनाएं आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं सत्तारूढ़ दल के विधायक सांसद मंत्री विकास यात्रा में शामिल हो रहे हैं लेकिन जब विकास यात्रा के बीच में फूहड़ता और अश्लीलता आ जाए तो इसे क्या कहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”798271773″]

[dgv_vimeo_video id=”798272848″]

नेताओं को खुश करने के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी अब फूहड़ता का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया दतिया जिले की भांडेर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुजेड़ का है। ग्राम पंचायत सुजेड़ में भांडेर विधायक रक्षा संतराम सरोनिया विकास यात्रा में पहुंच रही थी। उसके पूर्व भीड़ जुटाने के लिए सरपंच एवं सचिव के द्वारा गायक कलाकारों का सहारा लिया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकारों को बुलाया गया।

[dgv_vimeo_video id=”798269500″]

वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस भी सक्रिय हो गई और कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने तत्काल विधायक को एवं प्रशासन को घेरने लगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है। विकास यात्रा में भीड़ इकट्ठी नहीं हो रही है। इसके लिए नाचगान का और गीतों का सहारा लिया जा रहा है, जिससे कार्यक्रमों में भीड़ इकट्ठी हो सके।

[dgv_vimeo_video id=”798271361″]

दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews