ग्वालियर जाने की अनुमति न मिलने पर महिला का जोरदार हंगामा, पुलिस को छकाया

ग्वालियर जाने की अनुमति न मिलने पर महिला का जोरदार हंगामा, पुलिस को छकाया

दतिया।सत्येन्द्र रावत| पूरे 21 दिनों से देश मे लॉक डाउन लगा हुआ है और आज प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संदेश देते हुये 19 दिनो का ओर अधिक लॉक डाउन बढ़ाते हुए 3 मई तक कर दिया है। जिससे दतिया में एक महिला ने जमकर हंगामा किया और लोक डाउन को कोसने लगी। वह ग्वालियर जाने की परमिशन मांगने लगी। अनुमति नहीं मिलने पर महिला ने हंगामा किया| उसके परिजनों का कहना था कि वह दिमाग से कमजोर हो गई है।

मंगलवार को पीएम मोदी द्वारा लॉक डाउन बढ़ाने की घोषणा क्या की गई एक महिला का दिमाग ठिकाने पर नही रहा ओर वह दतिया के स्थानीय टिगेलिया चौराह पर पुलिस वालों के सामने तमाशा करने लगी है। दरसल महिला ग्वालियर जाने के लिए अकेली एसडीएम से परमिशन लेने पहुची थी, जहाँ उसे परमीशन देने से मना कर दिया गया। वापिस लोटी महिला ने टिगेलिया चौराह पर मंदिर के पास माता सिरे आने का नाटक किया ओर पुलिस वालो से परमीशन दिलाने मांग करने लगी। जिस पर मौके पर उपस्थित निर्भया प्रभारी कौशिल्या भगत ने उक्त महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला मानने को तैयार नही थी ओर अपने आप को नुकसान पहुचाने की बात कह रही थी। इसलिए पुलिस ने उसके परिजनों का पता लगाकर बुलाया ओर परिजनों के सुपुर्द किया। तब जाकर उक्त महिला अपने भाई और भाभी के साथ गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह दिमाग से कमजोर हो गई है। इसलिय ऐसी हरकत कर रही है। महिला द्वारा वीडियो में ड्रामा करते हुए बताया जा रहा है कि उसे ग्वालियर जाना था, लेकिन उसे जाने की परमीशन नही दी गई। उसने कहा कि जहा देवताओ का इलाज होता है, वहा जाना था, मुझे रात में नींद नही आती है। कहने को उक्त महिला की बुआ सरकारी मुलाजिम है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews