झूठे प्रकरण से परेशान युवक ने एएसपी से लगाई गुहार, जाँच करने की मांग

झूठे प्रकरण से परेशान युवक ने एएसपी से लगाई गुहार, जाँच करने की मांग

दतिया। सत्येंद्र रावत।

झूठे प्रकरण से परेशान एक युवक ने अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। गुहार लगाते हुए युवक ने आरोपी महेश गुप्ता द्वारा लिए गए उधार के दो लाख रुपये एवं लगाए गए झूठे प्रकरण की जांच की मांग की है। आवेदनकर्ता युवक विनोद भट्ट निवासी तलैया मोहल्ला ने आवेदन में बताया कि आरोपी महेश गुप्ता द्वारा उधार के रुपए मांगने पर मुझ पर झूठी शिकायत कर झूठा प्रकरण दर्ज करवा दिया गया है। जब आरोपी ने यह घटना का झूठा प्रकरण दर्ज करवाया है। उस दिन वह दतिया में ही नहीं था। वही बताया कि आरोपी महेश गुप्ता से उधार में लिए गए दो लाख रुपये मांगे तो आरोपी महेश गुप्ता ने देने से मना कर दिया और रुपए मांगने पर झूठा प्रकरण दर्ज करने की धमकी दी और मुझ पर 27 सितंबर की तारीख में धमकी, मारपीट का झूठा प्रकरण दर्ज करवा दिया है। जिससे आवेदक व उसका परिवार परेशान है और वह अपना काम नही कर पा रहा है। बताया गया है कि आवेदक विनोद भट्ट ने आरोपी महेश गुप्ता को 2 वर्ष पूर्व 4 गवाह आकाश यादव, देवेंद्र दुबे, राजेंद्र पाल, पंकज श्रीवास्तव के सामने रुपए दिए थे। काफी समय निकलने के बाद जब रुपए मांगे तो रुपए देने से बार-बार इनकार करता रहा और झूठे केस में फंसा दिया। आरोपी महेश गुप्ता द्वारा बीते वर्ष 2019 की 27 सितंबर के दिन विनोद भट्ट के खिलाफ झूठी शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। इसके बाद भी जब आवेदक द्वारा आरोपी महेश गुप्ता से अपने रुपए मांगे जा रहे हैं तो इससे भी बड़ा झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी जा रही है और कहां जा रहा है कि तुम अपना ट्रांसपोर्ट का काम बंद कर दो तभी तुम्हारे दो लाख रुपये मिल सकेंगे, नही तो इससे भी बड़ा झूठा मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा। पीड़ित युवक ने एएसपी आरडी प्रजापति से गुहार लगाकर उक्त आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews