सूदखोरों से परेशान व्यक्ति ने किया सुसाइड, शव लेकर देवास SP कार्यालय पहुंचे परिजन

सूदखोरों से परेशान व्यक्ति ने किया सुसाइड, शव लेकर देवास SP कार्यालय पहुंचे परिजन

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास (Dewas) के पीपलरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धर्मराजपुर गांव में एक व्यक्ति ने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद ग्रामीण व्यक्ति का शव लेकर देवास एसपी ऑफिस पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों कहना है कि सूदखोरों से परेशान होकर युवक ने ये कदम उठाया है। मामले को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी जिसके बाद वह शव लेकर अपने गांव लौट गए।

जानकारी के मुताबिक पीपलारावां थाना क्षेत्र के धर्मराजपुर में रहने वाले मोतीलाल गुर्जर ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसे कुछ सूदखोर परेशान कर रहे थे जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण देवास एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

Must Read- MP: 9वीं के छात्र के साथ सीनियर्स ने की रैगिंग, मारपीट कर नाले में बनाया मुर्गा

यह मामला शनिवार दोपहर का है जब बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंच गए। सूदखोरों के खिलाफ शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि इसी से परेशान होकर मोती लाल गुर्जर ने आत्महत्या का कदम उठाया है। ग्रामीणों ने चार लोगों पर ब्याज के लिए धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतक गांव में किसानी करता था उसका एक छोटा बच्चा भी है लेकिन वह सब अपने पीछे छोड़ कर चला गया है।

मृतक के भाई बद्रीलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने सूदखोरों से 50 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। कुछ दिनों में ब्याज सहित 65 हजार रुपए वापस भी कर दिए। इसके बाद भी ब्याजखोरों ने उसे धमकाते हुए 5 लाख का कर्ज लौटाने की बात कही। धमकियों से परेशान होकर मोतीलाल ने जहर खा लिया और आत्महत्या कर ली। परिजनों की मांग है कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घर पर बुलडोजर चला दिया जाए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उचित जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews