देवास में रेलवे ट्रैक पर मिला धार के युवक का शव, दो दिन से था लापता

mp news

Dewas Crime News: देवास (Dewas) के बिंजाना रेलवे ट्रैक पर पीथमपुर में रहने वाले एक युवक का शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक के पास मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय इस युवक का शव रेलवे पटरी के पास खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। युवक के शरीर से उसका एक पैर भी अलग हो गया था। अब तक यही कहा जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस स्टेशन पर सूचित किया।

परिजनों का कहना है कि मृतक शुक्रवार से ही लापता चल रहा था। घरवाले उसे लगातार ढूंढने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल रही थी। मृतक पीथमपुर से देवास कैसे पहुंचा इस बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों द्वारा कुछ अनहोनी होने की आशंका भी जताई गई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक मोबाइल शॉप पर काम करता था। वह पीथमपुर से देवास क्यों गया और उसका शव रेलवे ट्रैक पर कैसे मिला ये सभी बातें संदिग्ध है। औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है और हर बिंदु की तलाश में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews