MP Breaking News

देवास में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, दूध-पनीर-घी के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे, नष्ट कराईं एक्सपायरी कोल्ड्रिंक की बोतलें

देवास में खाद्य विभाग ने दूध, पनीर और घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए। साथ ही कई डेयरियों में दूध और खाद्य तेल की मौके पर जांच की गई। रेस्टोरेंट से 30-35 एक्सपायरी कोल्ड्रिंक की बोतलें जब्त कर नष्ट कराई गईं।
Dewas News

देवास: मध्यप्रदेश में आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में देवास में भी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध, पनीर एवं घी के नमूने लिए गए हैं।

बता दें कि देवास में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने गुरुवार को उज्जैन रोड स्थित दूध डेयरियों का निरीक्षण किया। उज्जैन से आई चलित खाद्य प्रयोगशाला की मदद से करीब छह डेयरियों में दूध की रैपिड किट के जरिए जांच की गई। इस दौरान एक डेयरी के दूध में गड़बड़ी की आशंका सामने आने पर टीम ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।

बता दें कि टीम ने संदिग्ध दूध के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भोपाल भेज दिया है। जानकारी अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार हरिओम ठाकुर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान ज्यादातर दुकानों पर दूध तय मानकों के अनुरूप मिला।

दूध, पनीर और घी के नमूने लिए, सैंपल भोपाल भेजे

इसके अलावा तहसीलदार हाटपिपल्या दीपाली जाधव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा हाटपिपल्या स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान तंवर स्वीट्स एण्ड डेयरी, हाटपिपल्या, देवास से दूध, पनीर एवं घी के नमूने तथा महादेव दूध डेयरी, हाटपिपल्या, जिला देवास से दूध का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।

एक्सपायरी कोल्ड्रिंक की बोतलें नष्ट कराईं

इसके साथ ही मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब द्वारा देवगढ़ चौराहा स्थित सेंधव स्वीट्स एवं राजस्थान स्वीट्स में खाद्य पदार्थ तलने में उपयोग किए जा रहे तेल की मौके पर जांच की गई। उदावत रेस्टोरेंट में भी खाद्य पदार्थ तलने वाले तेल की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान उदावत रेस्टोरेंट से लगभग 500 मिलीलीटर क्षमता वाली 30 से 35 एक्सपायरी कोल्ड्रिंक्स की बोतलों को नष्ट कराया गया।

Somesh Upadhyay
लेखक के बारे में
भारतीय मूल्यों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता पसंद करता हूँ। मेरा प्रयास है कि पत्रकारिता के माध्यम से देशहित में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाऊँ, समाज में जागरूकता और राष्ट्रभाव को बढ़ावा दूँ।मेरा मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक विमर्श को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम भी है। View all posts by Somesh Upadhyay
Follow Us :GoogleNews
देवास में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, दूध-पनीर-घी के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे, नष्ट कराईं एक्सपायरी कोल्ड्रिंक की बोतलें - MP Breaking News