देवास : उदयनगर में लवजिहाद के मामले ने पकड़ा तूल, सड़को पर उतरे लोग,थाने का घेराव, प्रकरण दर्ज

देवास : उदयनगर में लवजिहाद के मामले ने पकड़ा तूल, सड़को पर उतरे लोग,थाने का घेराव, प्रकरण दर्ज

देवास, सोमेश उपाध्याय। देवास जिले के आदिवासी बाहुल्य बागली के उदयनगर तहसील में लवजिहाद के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबित युवक फरजान पिता सजुद्दीन उम्र 20 ने कोली समाज की 19 वर्षीय युवती को बहला फुसला कर ले गया। युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान पिता इंदौर गए थे, वह खेत पर खाद डाल रहा था, तभी युवक, युवती को बाइक पर बैठा कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें…. नीमच : महिला से बदतमीजी करने वाले ASI को किया लाइन अटैच, SP ने की कार्रवाई

घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने रैली निकाल कर थाने का घेराव भी किया। युवक की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर गए, उदयनगर का बाजार भी बंद था। आरोपी युवक के घर कुछ युवाओं ने पथराव भी किया।हालांकि घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी,एसडीएम व आला अधिकारी मौके पर पहुँचे व पीड़ित पक्ष से चर्चा के बाद युवक पर मामला भी दर्ज किया गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पक्ष के वाहनों की भी तोड़-फोड़ की। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि अभी तक युवक की गिरफ्तारी नही हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अन्य लोगो पर भी प्रकरण दर्ज किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews