Dewas: पशु हाट लगाए जाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी ने सौंपा ज्ञापन

dewas

देवास, अमिताभ शुक्ला। देवास (dewas) में प्रदेश कांग्रेस (congress) के महामंत्री प्रदीप चौधरी ने पशु हाट (cattle haat) लगाए जाने की मांग को उठाते हुए पशु हाट व्यापारियों (businessmen) के साथ ज्ञापन सौंपा है। इसी के साथ उन्होंने सरकार से मांग की कि कोरोना काल में अन्य संस्थान और प्रतिष्ठान खोले जाने के साथ-साथ पशु हाट लगाए जाने की अनुमति भी दी जाए। देवास कलेक्टर (collector) चंद्रमौली शुक्ला के नाम संयुक्त कलेक्टर शोभाराम सोलंकी को सौंपा ज्ञापन।

यह भी पढ़ें… Indore News: महिला ने जान देने महू के पातालपानी में लगाई छलांग लेकिन, देखें वीडियो

अनलॉक की प्रक्रिया के बाद जिस तरह से विभिन्न प्रतिष्ठान खोल दिए गए हैं , उसी के साथ अब पशु हाट लगाए जाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पशु हाट व्यापारियों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के नाम एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर शोभाराम सोलंकी को सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि पशुओं का व्यापार करने वाले व्यापारी काफी ज्यादा परेशान है।  साथ ही कई कृषक भी इन दिनों पशुओं का ही व्यापार करते हैं जो कि अपने पशुओं को बेचने खरीदने के लिए परेशान हो रहे हैं साथ ही आगामी समय में मुस्लिम समाज का त्योहार ईद भी आने वाला है जिस पर बड़ी संख्या में पशुओं की खरीदी बिक्री होती है।

यह भी पढ़ें… Morena: अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को वन विभाग ने पकड़ा, वाहन जब्त, चालक फरार

इसी बात की मांग को लेकर सोशल डिस्टेंस के नियमों के साथ पशु हाट लगाए जाने की अनुमति की मांग करते हुए आज ज्ञापन सौंपा गया साथ ही प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी ने यह भी कहा कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना नियमो की धज्जी उड़ती है, तो चालानी कार्रवाई भी की जाए लेकिन पशु व्यापारियों और कृषकों को पशु हाट में क्रय विक्रय की अनुमति प्रशासन प्रदान करें।

बाइट 1 – प्रदीप चौधरी कांग्रेस प्रदेश महामंत्री

[dgv_vimeo_video id=”566512560″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews