देवास पहुंचे वन मंत्री ने की सीएम की तारीफ, बताया वन सुरक्षा के लिए ला रहे कठोर कानून

देवास पहुंचे वन मंत्री ने की सीएम की तारीफ, बताया वन सुरक्षा के लिए ला रहे कठोर कानून

देवास/अमिताभ शुक्ला

मंगलवार को प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह देवास पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से रुबारु होते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को टाईगर स्टेट का दर्जा मिलना सौभाग्य की बात है। सरकार और अधिकारी के प्रयास की मैं सरहाना करता हूं।

वहीं वन्य प्राणी और वन कटाई अपराध करने वालो को मंत्री विजय शाह ने कहा कि वन अपराध, वन्यप्राणी अपराध और जंगल कटाई के लिए हम सख्त क़ानून बहुत जल्द ला रहे है, उससे कुछ लोगों को तकलीफ हो सकती है, लेकिन उसके बावजूद हम दृढ़ संकल्पित है कि हम बहुत जल्दी कठोर कानून ला रहे है।

आगे मंत्री ने कहा कि वनो की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और वनो की सुरक्षा के लिए और भी आवश्यक क़दम हम उठाने जा रहे है, जो कि प्रक्रिया में है। साथ ही मंत्री विजय शाह ने बताया कि वन्यप्राणियो की सुरक्षा के साथ -साथ आमजन की सुरक्षा, वनो के विकास के लिए हम मिलजुलकर काम कर रहे है।

मंत्री विजय शाह ने CM शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि कोविड़-19 होने के बाद भी मुख्यमंत्री ने केबिनेट टाली नही और अस्पताल से ही सारे मंत्रियो को जोड़कर मप्र के विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास CM ने किया है। मप्र के विकास के लिए आज अद्भुत और अनोखे निर्णय हुए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews