देवास जिले में शनिवार एवं रविवार को पूर्ण लॉकडॉउन,उल्‍लंघन पर सख्त कार्रवाई

देवास जिले में शनिवार एवं रविवार को पूर्ण लॉकडॉउन,उल्‍लंघन पर सख्त कार्रवाई

देवास/सोमेश उपाध्याय

देवास में शनिवार व रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं आमजन के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आशंकित संकट को दूर करने तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को पूर्णत: लॉक डॉउन के आदेश जारी किये है।

उन्होने कहा कि वायरस की चेन को रोकने के लिए आवश्‍यक है कि सभी नागरिक घर में ही रहे। यदि कोई व्‍यक्ति बाजार में घूमता पाया जाता है तो सख्‍त कार्यवाही की जायेगी। जिले के सभी नागरिक शासन के निर्देशों का पालन करें और महामारी से लड़ने में प्रशासन का सहयोग करें। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 187,188,269,270 और 271 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 तथा द एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के अंतर्गत कार्यवाही कर उल्लघंनकर्ता के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा। कलेक्‍टर ने आमजन से अपील की है कि पर्याप्त सावधानियाँ जैसे दो गज की दूरी, फेस मास्क का उपयोग, बार-बार हाथ धोने, सार्वजनिक जगहों पर न थूकने और लोगों से हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करने जैसे उपायों पर अमल किया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews