अचानक बागली पहुंचे सचिन तेंदुलकर, घाट को निहारते दिखे, फैंस को नहीं लगने दी भनक

अचानक बागली पहुंचे सचिन तेंदुलकर, घाट को निहारते दिखे, फैंस को नहीं लगने दी भनक

देवास(बागली), सोमेश उपाध्याय। क्रिकेट के भगवान, महान खिलाड़ी, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज मंगलवार को सुबह अचानक बागली पहुंचे, उन्होंने घाट को निहारा। उनके साथ भारी सुरक्षा बल था।  लेकिन जब तक फैंस को खबर लगती तब तक सचिन का काफिला रवाना हो चुका था।

जानकारी के अनुसार सचिन मुम्बई से आज सुबह इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। इंदौर से देवास जिले के संदलपुर में निजी संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने निकले तेंदुलकर का काफिला धनतलाव घाट पर जाम के चलते बागली से पुंजापुरा होते हुए निकला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में गिरावट, चांदी में आया उछाल, जानिए ताजा भाव

इसी दौरान सचिन घाटों और प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हुए दिखाई दिए। सचिन तेंदुलकर के काफ़िले के साथ कई विदेशी पर्यटक भी थे । काफिले के साथ पुलिस पेट्रोलिंग सहित सुरक्षा के कड़क बन्दोबस्त थे। हालांकि तेंदुलकर का यह दौरा बेहद गोपनीय था,जिसकी खबर किसी को नहीं लगी, जब तक फैंस के पास खबर पहुंची तब तक सचिन का काफिला संदलपुर के लिए रवाना  हो चुका था उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

[dgv_vimeo_video id=”646307268″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews