खबर पर मुहर: देवास कलेक्टर का तबादला

खबर पर मुहर: देवास कलेक्टर का तबादला

देवास| सोमेश उपाध्याय| मध्य प्रदेश में एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं| शनिवार देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। सूची में देवास कलेक्टर श्रीकांत पांडेय का भी नाम शामिल है| पांडेय के जल्द ही स्थानांतरण की खबर एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने एक माह पहले ही चलाई थी। आज खबर पर सामान्य प्रसासन ने मुहर लगा दी। देवास कलेक्टर पांडेय का स्थानांतरण अपर सचिव भोपाल किया गया। उनके स्थान पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चन्द्रमौली शुक्ल देवास कलेक्टर होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews