आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर उतरी करणी सेना,विरोध प्रदर्शन किया

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर उतरी करणी सेना,विरोध प्रदर्शन किया

देवास/अमिताभ शुक्ला

आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग को लेकर एक बार फिर श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना मैदान में उतरती हुई दिखाई दे रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को देवास में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में परशुराम सेना,जय माँ भवानी और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओ ने उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक रामलाल मालवीय,विधायक महेश परमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

स्थानीय भोपाल चौराहे पर इकठ्ठे हुए कार्यकर्ताओ ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि इन तीनों जनप्रतिनिधियों ने आरक्षण को 9 वीं अनुसूची में सम्मिलित करने के लिए पत्र लिखा है, जिसका हम विरोध करते हैं। साथ ही इन्होने मांक की कि आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। इस पूरे विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल और दो थाने, बैंक नोट प्रेस थाना टीआई मुकेश इज़ारदार व नाहर दरवाजा थाना टीआई शैलेन्द्र सिंह मुकाती भोपाल चौराहे पर मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews