देवास, अमिताभ शुक्ला| आज जहाँ पूरा देश गुरुजनो के सम्मान में शिक्षक दिवस (Teachers Day) मना रहा है,वही देवास में प्रायवेट स्कूलो (Private School) में पढ़ाने वाले टीचर हाथो में तख्तियाँ लेकर सड़को पर उतर गए और देवास के कलेक्टर कार्यालय पहुचकर एक ज्ञापन प्रदेश के मुखिया के नाम सौपा । इस दौरान जमकर नारेबाजी भी शिक्षको ने की ।
भारतीय टीचर एसोसिएशन (BTA) के बैनर तले CM के नाम ज्ञापन सौपने पहुचे शिक्षको का कहना था,कि पिछले कई माह से स्कूलों के बन्द होने से निजी स्कूलो में पढ़ाने वाले टीचरो की आर्थिक हालत बद से बदतर हो गयी है ।
BTA की जिला अध्यक्ष आदित्या सुनील का कहना था,कि निजी स्कूलो के शिक्षको को पिछले 6 माह से वेतन नही मिला है,ऐसे में कोई कैसे अपने परिवार का पालन पोषण करे । यही कारण है,कि आज हमे शिक्षक दिवस के दिन सड़को पर उतरना पड़ा । साथ ही कहा,कि हमारी मांग है, कि मुख्यमंत्री राहत कोष से निजी शिक्षको के लिए राहत पैकेज प्रदान किया जाए ।







