डिंडौरी। प्रकाश मिश्रा।
24 जनवरी को भाजपा का प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन पूरे मध्य प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है। डिंडोरी में भी जिला भाजपा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं एवं किसान सम्मिलित हुए ।रैली की अगुवाई कर रही भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही उन्होंने पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि खरमेर नदी पर बनाए जा रहे बांध पर किसानों की सहमति के बिना कार्य न कराया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि माफिया दल के नाम पर भाजपा के लोगों को परेशान किया जा रहा है कांग्रेसी लोगों को खुली छूट दी जा रही है। राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में भाजपा ने कांग्रेस की सरकार के द्वारा किए जा रहे भेदभाव, भाजपा के लोगों को अनावश्यक परेशान करना तथा बेकसूर किसानों और जनता को परेशान नहीं करने की मांग की है ।रैली एवं धरना प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने डिंडोरी एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। रैली में खरमेर नदी बांध परियोजना से प्रभावित किसान भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
भू माफिया दमन दल के नाम पर छोटे व्यापारियों को परेशान कर रही सरकार
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






