Hindi News

11 साल पुरानी ये फिल्म है सस्पेंस का पावरहाउस, देखकर घूम जाएगा आपका भी दिमाग

Written by:Ronak Namdev
Published:
अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के दीवाने हैं, तो ये 2014 में आई फिल्म ‘Seventh Day’ आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं है। हर सीन में नए ट्विस्ट और हर मोड़ पर चौंकाने वाली कहानी इसे बनाती है एक मास्टरपीस थ्रिलर, जिसे आज भी देखकर लोग वाह-वाह कर उठते हैं।
11 साल पुरानी ये फिल्म है सस्पेंस का पावरहाउस, देखकर घूम जाएगा आपका भी दिमाग

हर किसी को कभी-कभी ऐसी फिल्म देखने का मन करता है जो दिमाग की बत्ती जला दे। ‘Seventh Day’ ठीक वैसी ही फिल्म है। यह एक क्राइम थ्रिलर है जिसमें शुरुआत से ही सस्पेंस का माहौल है और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, आप खुद को स्क्रीन से हटाने में नाकाम पाएंगे। पृथ्वीराज सुकुमारन का मिस्ट्री भरा किरदार और फिल्म की तेज़ रफ्तार कहानी इसे बार-बार देखने लायक बनाती है।

इस फिल्म की कहानी पुलिस अफसर डेविड अब्राहम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक न्यू ईयर नाइट पर हुए केस की जांच करता है। शुरुआत में यह केस एक आम मर्डर लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वो गहराई में जाता है, नए-नए रहस्य सामने आते हैं। फिल्म में हर किरदार कुछ छुपा रहा है, और दर्शक खुद सोचने लगते हैं कि आखिर किस पर भरोसा किया जाए।

स्क्रीनप्ले है बेहद ही शानदार

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसका स्क्रीनप्ले। हर सीन कुछ नया कहता है, और एक पल के लिए भी कहानी ढीली नहीं पड़ती। निर्देशन की बात करें तो श्यामधर ने फिल्म को बेहद स्मार्ट तरीके से पेश किया है। न ही किसी बात को खींचा गया है और न ही जबरदस्ती कोई सीन जोड़ा गया है। फिल्म 2 घंटे से कम की है लेकिन असर ऐसा कि कई घंटे तक कहानी दिमाग में घूमती रहती है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म में डेविड अब्राहम नाम के एक रहस्यमयी पुलिस अफसर का रोल निभाया है। उनके एक्सप्रेशन, डायलॉग डिलिवरी और आंखों में छुपी सोच इस किरदार को और भी दिलचस्प बना देती है। वो ना सिर्फ केस सुलझाते हैं, बल्कि दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर करते हैं।

IMDb पर इसे 6.9/10 की रेटिंग

फिल्म के बाकी कलाकार जैसे जननी अय्यर, विनय फोर्ट और अनूप मेनन ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है। लेकिन असली हीरो है इसकी कहानी और सिनेमैटोग्राफी। थ्रिल बनाए रखने के लिए कैमरे के एंगल, लाइटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है। खासकर जब मिस्ट्री धीरे-धीरे खुलती है, तो दर्शक हर सीन को बारीकी से देखने लगते हैं। जहां आजकल ओटीटी पर हजारों फिल्में उपलब्ध हैं, वहीं ‘Seventh Day’ उन गिनी-चुनी फिल्मों में से है जो बार-बार देखने लायक हैं। IMDb पर इसे 6.9/10 की रेटिंग मिली है, जो दर्शकों की पसंद को दर्शाता है। इस फिल्म को आप JioCinema या Hotstar पर हिंदी में देख सकते हैं। वहीं, अगर आप फ्री में देखना चाहते हैं तो यह यूट्यूब पर भी उपलब्ध है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews