Hindi News

‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब पर रिलीज करेंगे आमिर खान? OTT को देंगे टक्कर, बनाया बंपर कमाई का प्लान

Written by:Ronak Namdev
Published:
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है, लेकिन चर्चा इसके OTT प्लान की ज्यादा हो रही है। आमिर इस फिल्म को थिएटर्स के बाद यूट्यूब पर रिलीज कर सकते हैं। यह मूव OTT इंडस्ट्री के लिए बड़ा चैलेंज बन सकता है क्योंकि ये नया एक्सपेरिमेंट कंटेंट के साथ-साथ रिलीज मॉडल में भी बदलाव ला सकता है।
‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब पर रिलीज करेंगे आमिर खान? OTT को देंगे टक्कर, बनाया बंपर कमाई का प्लान

आमिर खान हमेशा से अपनी फिल्मों को नए अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो इसे OTT प्लेटफॉर्म्स की बजाय यूट्यूब पर ‘पे पर व्यू’ मॉडल में रिलीज कर सकते हैं। ये प्लान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में डिजिटल रिलीज के ट्रेंड को बदल सकता है।

बॉलीवुड में अभी तक फिल्मों को थिएटर्स के बाद किसी बड़े OTT प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम या डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज किया जाता रहा है। लेकिन आमिर खान इस पुराने सिस्टम को तोड़ने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को थिएटर्स में रिलीज होने के दो हफ्ते बाद यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। वो इस फिल्म को यूट्यूब पर ‘पे पर व्यू’ मॉडल में लाने का प्लान बना रहे हैं, जिससे दर्शक बिना किसी सब्सक्रिप्शन के केवल एक बार भुगतान करके फिल्म देख सकें। इस प्लान से वो उस बड़ी ऑडियंस तक पहुंच सकते हैं जो OTT सब्सक्रिप्शन नहीं लेती।

क्रिएटिव कंट्रोल के साथ समझौता नहीं

एक सूत्र ने बताया कि आमिर खान इस प्रयोग को एक बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उनका मानना है कि फिल्ममेकर्स को न केवल कंटेंट पर फोकस करना चाहिए, बल्कि यह भी देखना चाहिए कि वो कंटेंट आखिरकार दर्शक तक किस रास्ते से पहुंच रहा है। अगर यह मॉडल सफल होता है, तो यह इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स के लिए भी एक नई राह खोल सकता है, जो OTT प्लेटफॉर्म्स पर डील करते वक्त रेवेन्यू शेयर और क्रिएटिव कंट्रोल के साथ समझौता नहीं करना चाहते।

‘सितारे जमीन पर’ की कहानी और थीम क्या होगी?

‘सितारे जमीन पर’ फिल्म 2007 में आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल बताई जा रही है, लेकिन इसकी कहानी और कास्ट बिल्कुल अलग होगी। इस बार फिल्म में आमिर एक ‘बदमिजाज’ बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म स्पेनिश फिल्म ‘चैम्पियन्स’ पर आधारित है और इसे डायरेक्ट किया है आर.एस. प्रसन्ना ने, जो ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी फिल्म बना चुके हैं।

हालांकि, फिल्म का थीम फिर से एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित होगा इस बार फोकस है मानसिक स्वास्थ्य और दिव्यांग बच्चों के साथ व्यवहार पर। पहले जहां ‘तारे जमीन पर’ ने इमोशंस के साथ ऑडियंस को जोड़ा था, वहीं ‘सितारे जमीन पर’ में कॉमेडी और ह्यूमन कनेक्शन का तड़का देखने को मिलेगा। इस बार दर्शकों को हंसाने के साथ एक ज़रूरी संदेश देने की कोशिश की जाएगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews