Adipurush New Poster: दर्शकों को रास नहीं आया फिल्म आदिपुरुष का पोस्टर, जमकर सुनाई खरी-खोटी

Adipurush New Poster

Adipurush New Poster Release: साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर फिल्म आदि पुरुष का नया पोस्टर आज राम नवमी के अवसर पर रिलीज किया गया। ओम राउत के निर्देशन में बनाई जा रही इस फिल्म का पोस्टर जब से सामने आया है, हर जगह इसकी चर्चा चलने लगी है। लंबे समय से यह फिल्म वैसे भी सुर्खियों का हिस्सा है और जब सोशल मीडिया पर इसका नया पोस्टर रिलीज किया गया तो एक बार फिर कमेंट की बाढ़ आती हुई दिखाई दे रही है।

प्रभास ने खुद ही यह पोस्टर रिवील करते हुए फैंस को रामनवमी की बधाई दी है। नए लुक में श्री राम के अवतार में प्रभास, माता सीता के रूप में कृति सेनन और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में दिखाई दे रहे हैं वहीं देवदत्त नाग बजरंगबली के रोल में नजर रहे हैं। पोस्टर में इन सभी का पारंपरिक अवतार दिखाई दे रहा है।

यहां देखें Adipurush New Poster

पोस्टर में भगवान राम साधारण किरदार में नजर आ रहे हैं और माता सीता और लक्ष्मण का किरदार भी बिलकुल सिंपल नजर आ रहा है. ये वनवास के समय का लुक है, वहां तक तो ठीक था। लेकिन बजरंगबली के सिर पर भी मुकुट नहीं नजर आ रहा है, ये बात लोगों को रास नहीं आई है।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा मंत्रों से बढ़ा है तेरा नाम, जय श्री राम। हालांकि, एक बार फिर ओम राउत अपने किरदारों के लुक से लोगों का दिल जीत पाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

यूजर्स ने आदिपुरुष पोस्टर पर दिया रिएक्शन

इस पोस्टर के सामने आने के बाद इस पर तरह-तरह के रिएक्शन आना भी शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा हे भगवान बॉक्स ऑफिस संभाल लेना, दूसरे यूजर ने लिखा शेम ऑन यू।

एक अन्य यूजर ने लिखा बॉलीवुड में आकर टॉलीवुड वाले भी हिंदू धर्म का मजाक बना रहे हैं, ऐसे लोगों के साथ काम मत करो, एक ने सवाल किया भगवान श्री राम की मूंछें थीं?

एक ने कहा हम आपको पसंद करते हैं लेकिन हमारे प्रभु श्री राम का मजाक मत बनाइए, ये आपके विनाश का कारण है। एक ने कहा बदलाव लाने की बात हुई थी लेकिन सिर्फ तारीख बदल दी। एक ने कहा इन लोगों का विनाश निश्चित है। इसके अलावा और भी कई सारे कमेंट इस पर देखे जा रहे हैं।

वैष्णो देवी पहुंचे ओम राउत

इस हफ्ते की शुरुआत में ओम राउत को माता वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए जाते देखा गया था। ऑफिशियल तौर पर फिल्म का प्रचार शुरू करने से पहले वह निर्माता भूषण कुमार के साथ इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजन अर्चन करते दिखाई दिए थे।

फिल्म पहले इसी साल जनवरी में रिलीज की जाने वाली थी लेकिन खराब वीएफएक्स और रोलिंग की वजह से इसे टाल दिया गया था। लोगों को लगा था कि इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

अब यह फिल्म 16 जून को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाने वाली है जिसमें प्रभास और कृति सेनन के साथ सैफ अली खान रावण या लंका के राजा के रूप में नजर आने वाले हैं। पोस्टर देखकर बवाल शुरू हो चुका है ऐसे में फिल्म की रिलीज पर क्या रिएक्शन आएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews