Adipurush Trailer Premiere: मेकर्स का धमाकेदार प्लान, 70 देशों में रिलीज होगा “आदिपुरुष” का ट्रेलर

Adipurush Recovered Budget

Adipurush Trailer Premiere Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन की आने वाली फिल्म आदिपुरुष लगातार चर्चा में बनी हुई है। वैसे तो इसे कई सारे विरोध का सामना करना पड़ा है, लेकिन फिर भी फैंस को अपने चहेते सितारों की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और वह ट्रेलर देखने के लिए लंबे समय से एक्साइटेड हैं। अब फाइनली इसकी डेट सामने आ गई है जो फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

इस दिन होगा Adipurush Trailer Premiere

प्रभास ने अपनी फिल्म को लेकर बड़ा अनाउंसमेंट किया है और बताया है कि 9 जून को इस फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर किया जाएगा। ओम राउत के डायरेक्शन में बनाई जा रही इस पीरियड ड्रामा फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार अंदाज में पेश किए जाने वाला हैं। मेकर्स ने इसे इंडिया ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने का प्लान बनाया है। यह ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूएसए समेत कई सारे देशों में रिलीज होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

ग्लोबली रिलीज का आदिपुरुष ट्रेलर

प्रभास ने खुद इस बारे में जानकारी दी है और बताया है कि आदिपुरुष का ट्रेलर सिर्फ इंडिया नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, मिस्र, श्रीलंका, जापान, हांगकांग, म्यांमार, फिलिंपिस, ब्रिटेन, मध्य पूर्व जैसी जगहों पर लॉन्च किया जाएगा।

ट्विटर पर हुआ ट्रेंड

जब से प्रभास ने ट्रेलर के प्रीमियर के बारे में जानकारी दी है उसके बाद से ट्विटर पर #Adipurush और #Prabhas ट्रेंड करने लगा है। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जताते हुए नजर आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews