आलिया भट्ट के बाद करण जौहर करेंगे शनाया कपूर को लॉन्च, “बेधड़क” में दिख सकते है नए चेहरे

आलिया भट्ट के बाद करण जौहर करेंगे शनाया कपूर को लॉन्च, “बेधड़क” में दिख सकते है नए चेहरे

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। गुरुवार को फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक बड़ी अनाउंसमेंट की है, जल्द ही वह वह संजय कपूर की बेटी “शनाया कपूर” को अपनी आने फिल्म “बेधड़क” में लॉन्च करने वाले हैं। बता दें कि यह फिल्म शशांक खैतान द्वारा लिखित और निर्देशित होगी। ट्विटर पर करण जोहार बैनर के अंदर धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की, जिसमें लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह परजादा भी नजर आएंगे। ट्विट में लिखा है कि, धर्मा परिवार बढ़ता रहता है! देखिए शनाया ने शशांक खेतान द्वारा निर्देशित #बेधाक के साथ अपने दिलों में अपनी जगह बनाई।”

_____@karanjohar @apoorvamehta18 #ShashankKhaitan #Lakshya @shanayakapoor @gurfatehpirzada pic.twitter.com/QPh1IzpGHP

— Dharma Productions (@DharmaMovies) March 3, 2022

  यह भी पढ़े… Share Market : बाजार में उछाल, Sensex और Nifty दोनों बढ़कर खुले

बता दें कि करण जौहर इससे पहले भी आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे को लॉन्च कर चुके हैं।  तो वहीं इससे पहले खेतान ने जान्हवी कपूर और  इशान खट्टर की फिल्म “धड़क” को भी निर्देशित किया है। लालवानी, करण जौहर के प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म “दोस्ताना 2” के भाग हैं। तो वहीं  पीरजादा नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म गिल्टी (Guilty) में  इससे पहले नजर आ चुके हैं।  बुधवार को करण जौहर ने कहा था कि, 3 नए सदस्य धर्मा परिवार से जुड़ने वाले हैं। जो कहीं ना कहीं आज के इस घोषणा की ओर  एक इशारा था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews