‘टाइगर 3’ की दहाड़ के बाद अब ‘द बुल’ से धूम मचाएंगे सलमान खान, 25 साल बाद करण जौहर से मिलाया हाथ

The Bull

The Bull: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है और दर्शकों को इस पर प्यार लुटाते हुए देखा जा रहा है। फैंस हमेशा से ही भाईजान की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हुए आए हैं और ‘टाइगर 3’ की सक्सेस के बीच अब एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म के टाइटल के बारे में जानकारी दी है।

लंबे समय से यह चर्चा हो रही है कि सलमान खान और करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन एक साथ मिलकर काम करने वाले हैं। ये खबर सच निकली है और ‘द बुल’ नामक फिल्म को विष्णु वर्धन के डायरेक्शन में तैयार किया जाएगा। सलमान खान ने खुद इस फिल्म के बारे में जानकारी साझा की है।

द बुल होगा नेक्स्ट प्रोजेक्ट

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सलमान खान को अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बातें करते हुए देखा गया। एक्टर ने बताया कि वह एक फिल्म में काम कर रहे हैं जिसका नाम ‘द बुल’ होने वाला है। इसके अलावा दबंग का अगला हिस्सा और किक का सीक्वल भी लाने वाले हैं। साथ ही उनके पास सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम की शादी’ समेत कुल तीन-चार फिल्में हैं जिन पर वह काम करने वाले हैं। ‘द बुल’ की बात करें तो यह एक पैरामिलिट्री ऑफिसर के किरदार पर बनाई गई कहानी होगी।

बता दें कि सलमान खान और करण जौहर ने एक साथ 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में काम किया था उसके बाद इन्हें साथ काम करते नहीं देखा गया। इस फिल्म में भी एक्टर का कैमियो रोल था और उसके तकरीबन 25 साल बाद सलमान खान को करण जौहर के साथ काम करते हुए देखा जाने वाला है।

फिल्म को लेकर उत्साहित फैंस

सलमान खान की आने वाली फिल्मों की जानकारी मिलने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। ‘टाइगर 3’ में एक्टर का जलवा देखने के बाद अब उनके नेक्स्ट प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ‘टाइगर 3’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अब इसके बाद सलमान कौन सी फिल्म लेकर आते हैं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews