Hindi News

बढ़ती उम्र में भी पाएं बिना झुर्रियों वाली स्किन! जानें ऐश्वर्या राय का आसान ग्लो सीक्रेट

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
उम्र के साथ ढलती खूबसूरती एक आम बात है, लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने 52 की उम्र में भी अपनी स्किन को इतना ग्लोइंग और टाइट कैसे रखा? उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल, स्किनकेयर रूटीन और डाइट का ये खुलासा हर महिला को जानना चाहिए।
बढ़ती उम्र में भी पाएं बिना झुर्रियों वाली स्किन! जानें ऐश्वर्या राय का आसान ग्लो सीक्रेट

बॉलीवुड की दुनिया में खूबसूरती की कोई कमी नहीं, लेकिन जब बात ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की होती है, तो मामला वहीं ठहर जाता है क्योंकि उनकी पर्सनैलिटी, चार्म और स्किन की चमक ने पिछले दो दशकों से लोगों का दिल जीत रखा है। मिस वर्ल्ड 1994 का ताज जीतने से लेकर फिल्मों में अपने हर रोल को यादगार बनाने तक, उनकी ब्यूटी हमेशा चर्चा में रही है। लेकिन जो बात लोगों को सबसे ज्यादा हैरान करती है, वो यह कि 52 की उम्र में भी उनके चेहरे पर झुर्रियों का नामोनिशान नहीं है, और उनकी स्किन आज भी वैसी ही दमकती है, जैसे किसी 25 साल की युवती की।

क्या यह महंगे ट्रीटमेंट्स का असर है? क्या ऐश्वर्या कोई हाई-एंड स्किन थेरेपी लेती हैं? या उनके पास कोई ऐसा सीक्रेट रूटीन है, जिसे दुनिया नहीं जानती? कुछ ही समय पहले, उन्होंने खुद इस राज से पर्दा उठाया और बताया कि असल में उनकी खूबसूरती की नींव उनकी लाइफस्टाइल, नींद की आदतें, डाइट और इंटरनल केयर में है। आइए एक-एक करके समझते हैं कि ऐश्वर्या राय की ग्लोइंग स्किन का असली मंत्र क्या है और ये आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है।

ऐश्वर्या राय का मॉर्निंग सीक्रेट

ऐश्वर्या राय ने अपने इंटरव्यू में साफ कहा है कि वो सुबह 6 बजे के बाद कभी नहीं सोतीं। वह कोशिश करती हैं कि इससे पहले ही उठ जाएं ताकि उन्हें थोड़ा मी-टाइम मिल सके। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं सबसे ज्यादा संघर्ष इसी बात से करती हैं कि उन्हें दिन भर में खुद के लिए समय नहीं मिलता। घर, काम, परिवार, जिम्मेदारियों के बीच खुद पर ध्यान देने का वक्त गायब हो जाता है। लेकिन ऐश्वर्या का मानना है कि ग्लोइंग स्किन बाहर से उतना नहीं आती, जितना अंदर से और इसके लिए सुबह का शांत समय बेहद जरूरी है। वह सुबह अपनी स्किन को हाइड्रेट करती हैं, हल्का योगा या स्ट्रेचिंग करती हैं और मन को रिलैक्स रखती हैं। मन की शांति और कम तनाव उनके ग्लो की असली शुरुआत है।

डाइट है सबसे बड़ा ग्लो बूस्टर

1. सीजनल फ्रूट्स
वो अपने भोजन में सीजनल फल, पपीता, कीवी, अनार और तरबूज शामिल करती हैं जो स्किन को अंदर से हाइड्रेशन और नेचुरल विटामिन देते हैं।

2. Vitamin C
विटामिन C उनके पूरे स्किनकेयर और डाइट का आधार है। वह कहती हैं कि इससे स्किन में कोलेजन बढ़ता है, जिससे चेहरे पर टाइटनेस और ब्राइटनेस दोनों बनी रहती हैं।

3. पानी
ऐश्वर्या दिन भर में खूब पानी पीती हैं ताकि स्किन में नेचुरल मोइश्चर बना रहे। डाइट में वो जंक फूड, अत्यधिक चीनी और तले हुए खाने से दूरी बनाकर रखती हैं जो स्किन एजिंग को तेज करते हैं।

इंटरनल फिटनेस से मिलता है एक्सटर्नल ग्लो

ऐश्वर्या ने साफ कहा है कि किसी भी स्किन का ग्लो सिर्फ क्रीम या सीरम नहीं दे सकता। अगर इंटरनल बॉडी फिट नहीं है, तो चेहरे पर ग्लो कभी लंबे समय तक नहीं टिकता। उनके अनुसार अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती तो स्किन डल हो जाती है, अगर आपका स्टमक हेल्दी नहीं है तो पिंपल्स होने लगते हैं, अगर शरीर में विटामिन कम हो तो ग्लो गायब हो जाता है और अगर तनाव बढ़े तो स्किन पर झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं, इसीलिए वो अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहती हैं। वो रोजाना कम-से-कम 30–40 मिनट वॉक करती हैं और स्किन को डिटॉक्स रहने देती हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews