Aishwarya Rai Pics: हुडी गाउन में ऐश्वर्या को देख चकराया फैंस का दिमाग, किए मजेदार कमेंट

Aishwarya Rai Pics

Aishwarya Rai Pics Viral: बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय हमेशा ही अपनी ब्यूटी और लुक्स के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। दुनिया भर में होने वाले इंटरनेशनल फेस्टिवल में उन्हें बॉलीवुड को रिप्रेजेंट करते हुए देखा जाता है। फिलहाल कान्स फिल्म फेस्टिवल चल रहा है और ये एक्ट्रेस का 21वां इवेंट है। सबसे मजेदार बात यह है कि जितने भी विदेशी फोटोग्राफर हैं उन्होंने अक्सर ऐश्वर्या राय को क्लिक किया है और यही वजह है कि वह कई बार दूसरी इंडियन एक्ट्रेस को ऐश समझ बैठते है, इस बार उर्वशी रौतेला के साथ भी यही हुआ।

इन सब से अलग इस बार ऐश्वर्या ने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया क्योंकि उन्होंने अपने गाउन के साथ जो हुडी पहनी हुई थी उसे देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Aishwarya Rai Pics हुई वायरल

कान्स में शामिल होने पहुंची ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर पहले दिन ग्रीन कलर का आउटफिट पहना था, जिसकी लोगों ने जमकर तारीफ की थी। इसके बाद उनका नया लुक सामने आया है जिसमें उनके गाउन से अटैच हुडी सिर तक जा रही है जिसे देखकर लोगों को बड़ा ही अजीब लग रहा है। ब्लैक और सिल्वर कॉन्बिनेशन की इस ड्रेस में हुडी ने सारा मजा किरकिरा कर दिया है।

लोगों ने बनाया मजाक

ऐश्वर्या की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया है। किसी का कहना है कि किचन से उठाकर एलुमिनियम फॉयल को लपेट लिया है। कोई कह रहा है कि ऐसी भंगार ड्रेस कभी नहीं देखी। वहीं ऐश्वर्या के फैंस उन्हें कान्स की क्वीन कहते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि साल 2002 से एक्ट्रेस इस फेस्टिवल का हिस्सा हैं और इस बार वह अपनी 11 साल की बेटी आराध्या को साथ लेकर यहां पर शामिल होने के लिए पहुंची हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews