बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक अजय देवगन आज यानी 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 57 साल के हो गए हैं और पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। 1969 में अजय का दिल्ली में जन्म हुआ था और वह लगभग 35 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों में अजय को एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। कॉमेडी से लेकर एक्शन, थ्रिलर और हॉरर थ्रिलर वह सब कुछ आजमा चुके हैं। अब आने वाले दिनों में भी उन्हें कुछ कॉमेडी और एक्शन थ्रिलर फिल्मों में देखा जाने वाला है। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर चलिए हम आपको उनकी लाइफ स्टाइल से रूबरू करवाते हैं।
अजय देवगन की लग्जरी जिंदगी
अजय देवगन देखने में बहुत सिंपल लगते हैं और सादगी भरा जीवन पसंद करते हैं। लेकिन उनके पास कई ऐसी लग्जरी चीज हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी आंखें फटी की फटी रह सकती हैं। जी हां अजय देवगन के पास मुंबई के जुहू में आलीशान बंगला है जिसका नाम शिव शक्ति है। इसकी कीमत 60 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। एक्टर यहां अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। ये देखने में बहुत आलीशान है और इसके अंदर सारी चीज लग्जरी है।
प्राइवेट जेट और लग्जरी कार
अजय देवगन के गेराज में एक से बढ़कर एक महंगी और ब्रांडेड गाड़ियां मौजूद हैं। उनके पास रोल्स-रॉयस से लेकर रेंज रोवर, ऑडी Q7, बीएमडब्ल्यू z4, मर्सिडीज़ मेबैक, मासेराती क्वाट्रोपोर्टे जैसी लग्जरी गाड़िया हैं। करोड़ों रुपए की इन गाड़ियों के अलावा अजय के पास अपना प्राइवेट जेट भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 84 करोड रुपए है। 6 लोगों के लायक बनाया प्राइवेट जेट एक्टर ने साल 2010 में खरीदा था।
View this post on Instagram
लंदन में भी है बंगला
अजय देवगन के पास केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रॉपर्टी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ साल पहले उन्होंने लंदन की पार्क लेन में एक लग्जरियस बंगला खरीदा है। इस बंगले की कीमत लगभग 54 करोड रुपए बताई जाती है।
फ्लैट की तरह लग्जरी वैनिटी वैन
अजय देवगन का बंगला और कार ही नहीं बल्कि वैनिटी वैन भी बहुत शानदार है। 3 करोड़ की कीमत वाली इस वैन में बेडरूम, लाउंज और मिनी बार जैसे सुविधा मौजूद है।
कैसा रहा करियर
अजय के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म फूल और कांटे से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म हिट साबित हुई है जिसके बाद उनके पास ऑफर्स की लाइन लग गई। 1994 में उन्होंने विजयपथ में काम किया और अगले 3 साल तक एक भी हिट मूवी नहीं दे पाए। 1994 से लगाकर 1997 के बीच उन्होंने लगभग 10 फिल्में की लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर एवरेज या फ्लॉप साबित हुई। वो हिट की तलाश कर रहे थे और उनकी यह तलाश 1997 में पूरी हुई। इस साल उनकी फिल्म इश्क को सिनेमाघर में रिलीज किया गया। उनके साथ जूही चावला, आमिर खान और काजोल जैसे कलाकार नजर आए। इस रोमांटिक कॉमेडी को कमर्शियल तौर पर काफी सफलता मिली। उस समय इस फिल्म ने 24.93 करोड़ का बिजनेस किया था। यहीं से अजय ने एक बार फिर सफलता की इबारत लिखना शुरू कर दिया।






