जॉली एलएलबी 3 में साथ नजर आएंगे अक्षय और अरशद वारसी!, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

जॉली एलएलबी 3 में साथ नजर आएंगे अक्षय और अरशद वारसी!, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजी अब जल्द ही इस कड़ी की तीसरी फिल्म लाने की तैयारी में हैं। पहली दो फिल्मों के लिए समीक्षा के साथ-साथ बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा परिणाम देने के बाद मेकर्स इस बार दमदार कहानी के साथ-साथ कुछ हटके लाने की फिराक में हैं। जानकारी के मुताबिक, जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी और अक्षय कुमार एक साथ देखने को मिल सकते है।

फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म जॉली एलएलबी में अरशद ने मेरठ के वकील का किरदार निभाया था, जहां वह एक बड़ी फैमिली के खिलाफ केस लड़ते हुए गरीबों को इन्साफ दिलाते हुए नजर आए थे वहीं दूसरी फिल्म में अक्षय कुमार एक फर्जी एनकाउंटर केस का बचाव करते हुए नजर आए।

ये भी पढ़े … 23 सितंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी अवतार

दोनों अभिनेताओं ने इन फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया और यही वजह है कि मेकर्स इस बार दोनों जॉली को एक साथ पर्दे पर लाने की कोशिश में लगे हुए है। जानकारी के मुताबिक, जॉली एलएलबी 3 के लिए सुभाष कपूर, अक्षय कुमार और अरशद वारसी के बीच काफी समय से बातचीत चल रही है और अब सुभाष कपूर एक नया आइडिया लेकर आए हैं। इसी के साथ दोनों एक्टर्स ने भी हामी भर दी है। सुभाष कपूर निर्देशित इस फिल्म में सदाबहार सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने की संभावना है।

सोशल मीडिया पर फैंस इस जानकारी के बाद तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे है, कुछ लोगों का कहना है कि यह फिल्म कमाल की होगी, वे इसका इंतजार कर रहे हैं जबकि कुछ लोग तरह-तरह के मजेदार मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews