पढ़ाई छोड़ सीखा आर्ट, होटल में रहे शेफ, कमाल की है Akshay Kumar की बॉलीवुड जर्नी

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कहा जाता है। अपनी शानदार एक्टिंग और एक्शन से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तगड़ी पहचान बनाई है। चलिए आज उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।
Akshay Kumar

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को खिलाड़ी के नाम से पहचाना जाता है। लंबे समय से वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उनकी कोई भी फिल्म हिट लिस्ट में शामिल नहीं हुई है लेकिन उसके बावजूद भी उनके स्टारडम वैसा का वैसा बना हुआ है।

9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर के पंजाबी परिवार में जन्मे अक्षय कुमार का आज 57 वां जन्मदिन है। अक्षय के पिता सेना में ऑफिसर थे। अक्षय भी सीधा एक्टिंग की दुनिया में नहीं आए बल्कि वह पहले होटल में शेफ के रूप में काम किया करते थे। चलिए आज हम आपको खिलाड़ी के जीवन के कुछ अनसुने किस्से और उनकी नेटवर्क के बारे में बताते हैं।

पढ़ाई छोड़ी आर्ट सीखा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखना से पहले अक्षय ने कई चीजों में हाथ आजमाया। अपने स्कूली शिक्षा उन्होंने डॉन बॉस्को हाई स्कूल माटुंगा से पूरी की और वह साथ में कराटे सीख करते थे। इसके बाद उन्होंने गुरु नानक खालसा कॉलेज में आगे की शिक्षा के लिए एडमिशन लिया लेकिन पढ़ाई में मन नहीं लगा। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें आर्ट सीखने के लिए बैंकाक भेजा। जहां थाईलैंड में अक्षय ने 5 साल तक थाई बॉक्सिंग सीखी।

होटल में थे शेफ

अक्षय कुमार ढाका के एक होटल में शेफ के रूप में काम किया करते थे। इसके बाद दिल्ली चले गए जहां उन्होंने ज्वेलरी बेचने का काम किया। इसके बाद में मुंबई लौटे और मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया। धीरे से उन्होंने मॉडलिंग का रास्ता चुना और फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया।

ऐसा रहा फिल्मी करियर

अक्षय की फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1991 में सौगंध से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्हें धड़कन, अंदाज, दिल्लगी, हेरा फेरी, नमस्ते लंदन, भूल भुलैया, मुझसे शादी करोगी, सिंह इस किंग, अजनबी, बेबी, एयरलिफ्ट, रुस्तम, बच्चन पांडे, सूर्यवंशी, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, बड़े मियां छोटे मियां जैसी कई फिल्मों में देखा गया। इन फिल्मों में अपने मुख्य किरदार से अक्षय कुमार ने दर्शकों का दिल जीत लिया और कहीं सारे अवॉर्ड भी अपने नाम किए।

कितनी है नेटवर्थ

लंबे समय से अक्षय कुमार कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही है। हालांकि, इस बात से उनके स्टारडम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। इसी के साथ उनका बैंक बैलेंस भी कम नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 2500 करोड़ रुपए है। अपनी हर फिल्म के लिए वह 60 से 140 करोड रुपए फीस लेते हैं। फिल्म के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करते हैं। किसी भी ब्रांड के प्रमोशन के लिए वह 6 करोड रुपए लेते हैं।

प्रॉपर्टी और कार

अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चों के साथ जुहू के सी फेसिंग अपार्टमेंट में रहते हैं। इसकी कीमत 60 करोड रुपए है। इसके अलावा अक्षर के पास कई प्रॉपर्टी है। इसमें गोवा का पुर्तगाली स्टाइल विला जो 5 करोड़ का है। खार वेस्ट में 7.8 करोड़ का 1800 स्क्वायर फीट का अपार्टमेंट शामिल है।

शानदार प्रॉपर्टी के अलावा अक्षय कई कारों के भी मालिक हैं। उनके पास रोल्स-रॉयस, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, पोर्श, मर्सिडीज़ बेंज, होंडा सीआरवी जैसी गाड़ियां है। इतना ही नहीं उनके पास 260 करोड़ का प्राइवेट जेट भी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews