अब विद्या बालन संग पर्दे पर धूम मचाएंगे अक्षय कुमार, शूटिंग के लिए हुए रवाना

अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी को एक बार फिर नई फिल्म में काम करते हुए देखा जाने वाला है। सोशल मीडिया के जरिए अक्षय ने एक्ट्रेस के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी दी है।
Akshay Kumar

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। फिल्म की शानदार सफलता के बाद अब एक्टर को अपने अपकमिंग फिल्म की तैयारी में जुटा हुआ देखा जा रहा है।

भूत बंगला के बाद अब अक्षय कुमार को विद्या बालन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करते देख जाएगा। दोनों को पहले भी साथ में फिल्म करते हुए देखा जा चुका है। अब एक पोस्ट के जरिए अक्षय को विद्या के साथ अपनी जोड़ी को लकी बताते देखा गया। दोनों पहले साथ में तीन फिल्में कर चुके हैं और अब चौथी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

अक्षय और विद्या की नई फिल्म

अक्षय ने वीडियो के जरिए विद्या के साथ अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। जो वीडियो सामने आया है उसमें दोनों एक साथ फ्लाइट की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा अगला स्टॉप भगवान का अपना देश जादुई केरल। अनीस बज्मी की अगली फिल्म हमेशा की तरह शानदार विद्या बालन के साथ मेरी चौथी फिल्म है। मुझे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का यह गुड लक चार्म आगे भी कायम रहेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फैंस हुए एक्साइटेड

अक्षय कुमार और विद्या बालन की आगामी फिल्म के ऐलान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी खुशी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने इसे अभी से ब्लॉकबस्टर कहना शुरू कर दिया है। यह दोनों सितारे भूल भुलैया, हे बेबी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

कितना है भूत बंगला का कलेक्शन

अक्षय कुमार को भूत बंगला की सफलता का स्वाद चखते देखा जा रहा है। प्रियदर्शन की इस हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। दुनिया भर में इसकी कमाई 135 करोड़ के पार पहुंच गई है। फिल्म को रिलीज हुआ एक हफ्ता हुआ है और अक्षय ने अपने अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews