Hindi News

केसरी चैप्टर 2 के बाद इन फिल्मों से धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा साल 2025

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों से हमेशा से ही दर्शकों को इंप्रेस करते आए हैं। फिलहाल उन्हें केसरी चैप्टर 2 में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में वह कई सारी फिल्मों से दर्शकों का एंटरटेनमेंट करेंगे।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म केसरी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। ‘केसरी चैप्टर 2’ में उनकी भूमिका दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है और सभी जमकर उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। अक्षय कुमार एक ऐसे कलाकार हैं जो जब भी बायोपिक लेकर आते हैं लोगों के दिल में उतर जाते हैं। दरअसल वो किरदार में इस कदर ढल जाते हैं कि लोगों को लगता है कि वह असली किरदार को देख रहे हैं।

करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी केसरी चैप्टर 2 में जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी दिखाई गई है। इसमें अक्षय कुमार ने उस वकील की भूमिका निभाई है जो पूरी असलियत सामने लेकर आया था। यह किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई भी कर रही है। अपनी इस फिल्म के बाद अक्षय यही नहीं रुकने वाले हैं बल्कि वह इस साल कई बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं। चलिए आपको इन फिल्मों के बारे में बता देते हैं।

अक्षय की आने वाली फिल्में (Akshay Kumar)

हाउसफुल 5

अक्षय कुमार को साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल की पांचवी किस्त में देखा जाने वाला है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में सौंदर्या शर्मा, कृति सेनन, संजय दत्त, कृति खरबंदा, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडीज, डीनो मोरिया, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा और नाना पाटेकर जैसे किरदार नजर आएंगे। इसे 6 जून 2025 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा।

जॉली एलएलबी 3

अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी फिल्में हमेशा से ही दर्शकों की पसंदीदा रही है। जॉली एलएलबी 3 भी इन्हीं में से एक है। यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है जिसमें वह अरशद वारसी के साथ वकालत की जंग लड़ेंगे। सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही है फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।

कनप्पा

यह एक शानदार फिल्म है। जिससे अक्षय कुमार तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उन्हें महादेव की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। उनके साथ प्रभास लीड किरदार में नजर आएंगे। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी है फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।

वेलकम टू जंगल

वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 10 साल बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अक्षय के साथ लीड रोल में संजय दत्त, अरशद वारसी, परेश रावल, सुनील शेट्टी, जैकलिन फर्नांडीज को देखा जाएगा। यह शानदार फ्रेंचाइजी 2025 में आएगी फिलहाल इसकी रिलीज डेट तय नहीं की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews