जलसा के बाहर फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, हुडी ने खींचा सभी का ध्यान

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर फैंस के बीच खास जगह बनाने वाले महानायक का दर्शक काफी सम्मान करते हैं। बिग बी को अक्सर सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है।

बीते दिन अमिताभ बच्चन अपने बंगले जलसा के बाहर आकर फैंस से मुलाकात करते दिखाई दिए और उन्होंने गर्मजोशी से सभी का अभिवादन किया। मुंबई आने वाले पर्यटक अक्सर ही महानायक के बंगले के बाहर जाकर उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हुए दिखाई देते हैं। बीते दिन जब बिग बी फैंस से मिलने के लिए पहुंचे तो एक चीज ने सभी का ध्यान खींच लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन की हुडी बनी अट्रैक्शन

सोशल मीडिया पर अमिताभ अक्सर ही फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वह अपने फैंस से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने सभी के प्यार के लिए आभार भी व्यक्त किया है। लेकिन इस दौरान उन्होंने जो हुडी पहनी हुई थी उस पर उनकी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के का पोस्टर बना हुआ था। जाहिर सी बात है कि इसके जरिए वह अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे।

बिग बी की आने वाली फिल्म

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की बात करें तो नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनाई जा रही इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे 600 करोड़ के बजट में तैयार किया जा रहा है। फैंस को महानायक कि इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews