छोटी सी कहानी से Amitabh Bachchan ने सिखाई बड़ी बात, वायरल हुआ वीडियो

छोटी सी कहानी से Amitabh Bachchan ने सिखाई बड़ी बात, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जो भी करते हैं वह तुरंत ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन दिनों वह फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी करते दिखाई दे रहे हैं। शो से जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक आईएएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें अमिताभ बच्चन एक साधारण सी कहानी के जरिए बड़ा उदाहरण देते नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन जो कहानी सुना रहे हैं उसमें वह दयालु बनने और बड़ा दिल होने के बारे में बात कर रहे हैं। अमिताभ कहते हैं कि 1 दिन नंबर 9 ने नंबर 8 को थप्पड़ मार दिया। जब नंबर 8 ने पूछा कि थप्पड़ क्यों मारा तो 9 का कहना था कि मैं बड़ा हूं इसलिए मैं थप्पड़ मार सकता हूं। बस 9 ने यह बोला और पूरी क्लास में थप्पड़ों की बौछार हो गई। हर बड़े नंबर ने अपने से छोटे नंबर को चाटा मरना शुरू कर दिया। यह सब देख कर 0 कोने में जाकर बैठ गया। तभी 1 उसके पास पहुंचा और बगल में बैठ गया। इस पर जीरो ने एक से सवाल किया कि सब अपने से छोटे को मार रहे हैं लेकिन तुमने मुझे बड़ा क्यों बना दिया। इसका जवाब देते हुए एक नंबर नहीं है कहा कि खुद को बड़ा मान लेने से कोई बड़ा नहीं होता बल्कि असलियत में बड़ा वह होता है जो दूसरों को बड़ा बनाता है।

Must Read- Indore : कार शोरूम के मैनेजर ने कंपनी के साथ की बड़ी धोखाधड़ी, शेयर मार्केट में लगाए पैसे

इस वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन ने जो कहानी सुनाई है। वह है तो बड़ी साधारण सी लेकिन कहीं ना कहीं लोगों को जिंदगी की एक बड़ी सीख दे गई है। कई बार हम मैं बड़ा, वो छोटा, वह बड़ा, मैं छोटा के चक्कर में रह जाते हैं। लेकिन अगर यह सोच लिया जाए कि छोटे के साथ मिलकर उसे भी बढ़ा बनाया जा सकता है तो दुनिया को सोच बहुत बदल जाएगी।

अमिताभ बच्चन के इस वीडियो को शेयर करने के बाद लाखों बार देखा जा चुका है। अब तक इसे कई लाइक्स मिल चुके हैं और लोगों ने इस पर रिएक्शन भी दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews