अनन्या पांडे (Ananya Panday) बॉलीवुड के चर्चित एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं लेकिन पहचान के लिए उन्हें कभी भी अपने पिता के नाम की जरूरत नहीं पड़ती है। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना ली है। कई बार उन्हें एक्टिंग को लेकर ट्रोल किया गया लेकिन उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2, ड्रीम गर्ल 2, पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों में उन्हें काम करते हुए देखा गया है। इंडस्ट्री में काम करते हुए उन्हें 6 साल हो गए हैं। उनके पास भरपूर प्रोजेक्ट और पैसा है। इसके अलावा एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी कमाल की है। एक फिल्म करने की वह अच्छी खासी रकम वसूलती हैं जिसे जानकर कोई भी हैरान हो जाएगा। चलिए आज हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।
अनन्या पांडे की संपत्ति (Ananya Panday)
अनन्या पांडे केवल 20 साल की थी जब उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी। अब वह 27 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं। एक के बाद एक उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया और करोड़ों रुपए की संपत्ति कमाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 74 करोड रुपए है। किसी भी उभरते हुए सितारे के लिए यह एक बड़ा अमाउंट है।
कैसे करती हैं कमाई
फिल्मों के अलावा अनन्या पांडे को ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई होती है। वह शिनेल जैसे लग्जरी ब्रांड की इंडियन ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पोस्ट से वह करीब 50 लाख रुपए कमाती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 26.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वो लग्जरी जिंदगी जीती है और मुंबई में उनका लग्जरी घर भी है।
View this post on Instagram
ये हैं अपकमिंग फिल्में
अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें केसरी चैप्टर 2 में शानदार परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया। उन्हें कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया लेकिन OTT मूवी गहराइयां और वेब सीरीज कॉल मी बे के लिए काफी प्रशंसा मिली। अब उन्हें जल्दी कार्तिक आर्यन के साथ तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी और लक्ष्य लालवानी के साथ चांद मेरा दिल में देखा जाने वाला है। दर्शकों को एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।






