‘अनारकली’ बन निकलीं पटौदी खानदान की शहजादी, चढ़ा देसी खुमार

‘अनारकली’ बन निकलीं पटौदी खानदान की शहजादी,  चढ़ा देसी खुमार

Sara Ali Khan: बॉलीवुड की मशहूर ऐक्ट्रेस सारा अली खान न सिर्फ अपनी एक्टिंग को लेकर बल्कि अपने फैशन सेंस को लेकर भी आए दिन सुर्खियां बटोरती नजर आती है। सारा के सभी लुक्स फिर चाहे वह ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न सभी उन पर खूब जचते हैं। सारा जब भी बन-ठन कर बाहर निकलती है तो सारे सोशल मीडिया पर उनकी फोटो और वीडियो वायरल होते नजर आते हैं। अब हाल ही में सारा एक इवेंट में पहुंची। जहां उनके लुक्स और ड्रेसिंग स्टाइल का हर कोई दीवाना हो रहा है।

‘अनारकली’ बन निकली Sara Ali Khan

दरअसल, सारा अली खान बीती रात ब्लू अनारकली सूट पहन एक इवेंट के लिए पहुंची थी। जहां उनका देसी अंदाज देख सभी की आंखें उन पर टिकी रह गई। पटौदी खानदान की शहजादी का यह देसी अंदाज सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हो रहा है। जहां लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं कोई सारा के देसी अंदाज की तारीफ कर रहा है तो वहीं कोई उनके ड्रेसिंग स्टाइल से इंस्पिरेशन ले रहा है।

Sara के देसी अंदाज पर फिदा हुए लोग

सारा अली खान बीती रात मुंबई के ताज कोलाबा में एक इवेंट के लिए पहुंची थी। सारा अली खान कहीं पहुंचे और पैपराजी उन्हें अपने कमरे में कैद ना करें यह कैसे हो सकता है, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जैसे ही सारा इवेंट में पहुंची उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। इस पल के उनके कई फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिस पर सभी अपना प्यार बरसा रहे हैं।

वायरल वीडियो में सारा ने बहुत ही खूबसूरत ब्लू और गोल्डन लॉन्ग अनारकली सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने एक कंधे पर दुपट्टा रखा हुआ है। इस हैवी गोल्डन वर्क वाले अनारकली सूट के साथ सारा ने कानों में छोटे-छोटे झुमके भी पहने हुए हैं। अगर हेयर स्टाइल की बात करें तो सारा ने बीच से पार्टीशन करके बालों को खुला रखा है। वहीं अगर मेकअप देखा जाए तो सारा ने बहुत लाइट मेकअप किया हुआ है। इस देसी अंदाज में सारा बला की खूबसूरत लग रही है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews