बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंडियन सिनेमा में जो धमाल मचाया है, वो किसी से छुपा नहीं है। अब एक्टर के बाद उनके बच्चे भी इंडस्ट्री में धूम मचाने को तैयार हैं। सुहाना खान की पर्दे पर एंट्री हो चुकी है और अब आर्यन खान भी धूम मचाने को तैयार नजर आ रहे हैं।
वैसे आर्यन खान का जो अवतार सामने आया है ऐसा लग रहा है कि वह शाहरुख से नहीं सलमान खान से इंस्पायर है। दरअसल को अपना दबंग स्टाइल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। जिस वजह से ऐसी बातें कीजा रही है। आर्यन की वेब सीरीज द बेड्स ऑफ बॉलीवुड का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।
ये भी पढ़ें
आर्यन खान का जबरदस्त लुक (Aryan Khan)
आर्यन खान जल्द ही अपनी वेब सीरीज द बेड्स ऑफ बॉलीवुड से धूम मचाने को तैयार हैं। इस वेब सीरीज से उनका पहला लुक सामने आ गया है। फर्स्ट लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। ऐसा भी लग रहा है कि शायद शाहरुख की तरह इसमें रोमांस की कोई जगह नहीं होगी।
एक्शन से भरपूर होगा शो
आर्यन खान की इस वेब सीरीज का 1 मिनट 26 सेकंड का वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपने शो के बारे में बताते हैं और फिर पिता शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बत का फेमस डायलॉग एक लड़की दीवानी सी बोलते हैं। इसके बाद उनके शो की झलक दिखाई देती है जिसमें आन्या सिंह और लक्ष्य लालवानी नजर आ रहे हैं। इसमें लव स्टोरी टिपिकल बॉलीवुड फिल्म का एक्शन ड्रामा नजर आ रहा है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सीरीज भरपूर मसाले से भरी रहेगी।
कब आएगा शो
अपने फर्स्ट लुक में आर्य ने यह भी कहा है कि बॉलीवुड को आपने बहुत सारा प्यार और वॉर दिया। मेरे शो में भी आपको बहुत सारा प्यार और थोड़ा सा वॉर देखने को मिलेगा क्योंकि यह बॉलीवुड की कहानी है। उन्होंने बताया की पिक्चर तो कई साल से बाकी है लेकिन शो अब शुरू होगा। बता दें कि आर्य ने आगे वाली इस फिल्म को डायरेक्ट किया है बल्कि लिखा भी है। 20 अगस्त को इसका प्रीव्यू आएगा जिसमें शो से जुड़ी जानकारी पता लग जाएगी।
कहां देख सकते हैं
अगर आप आर्यन खान के काम को देखना चाहते हैं तो बतौर डायरेक्टर वो अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है और पूरी कास्ट की जानकारी भी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर जो डिटेल सामने आई है उसमें राघव जुयाल, मोना सिंह और बॉबी देओल जैसे सितारों का नाम सामने आ रहा है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।