MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

थिएटर के बाद OTT पर मची Baaghi 4 की धूम, इस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं स्ट्रीम

बागी 4 को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट बन हुआ था। जब ये बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तब दर्शकों को पसंद तो आई लेकिन कमाई नहीं कर पाई।
Baaghi 4

टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और मारधाड़ दिखाया गया है जो लोगों को बहुत पसंद आया है। सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद दर्शन इसके ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दर्शकों का यह इंतजार खत्म हो चुका है और सिनेमाघर में दस्तक देने की डेढ़ महीने बाद अब इस फिल्म ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है।

लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा था। अगर आप भी फिल्म देखने के इंतजार में हैं तो अब सामने आ चुका है कि आप इसे कहां देख सकते हैं। 5 सितंबर को सिनेमाघर में आई साजिद नाडियाडवाला की ये फिल्म मिले-जुले रिएक्शन के साथ अच्छी कमाई करने में कामयाब हुई थी। वैसे इसे उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी। चलिए जान लेते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑफिस कब और कहां देख सकते हैं।

कहां देखें बागी 4 (Baaghi 4)

अगर आप बागी 4 देखना चाहते हैं, तो अब थिएटर की जगह इस फिल्म को अपने घर पर ही देख सकते हैं। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है। 17 अक्टूबर से आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म में आपको टाइगर श्रॉफ हीरो और संजय दत्त खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे।

कैसी है कहानी

बागी 4 की कहानी की बात करें तो इसमें बताया गया है कि टाइगर श्रॉफ का किरदार रौनी एक्सीडेंट के बाद कोमा में चला जाता है। कई महीनो के बाद उसे होश आता है तब वह अलीशा यानी हरनाज कौर को याद करता है। रौनी का भाई कहता है कि इस नाम की कोई भी लड़की उसकी जिंदगी में नहीं है। उसे यह विश्वास दिलाने की कोशिश की जाती है कि यह सिर्फ उसकी कल्पना है। हालांकि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है सस्पेंस गहराने लगता है। इसके बाद फिल्म में जबरदस्त एक्शन भी दिखाया गया है।

ये है स्टारकास्ट

बागी 4 में टाइगर श्रॉफ के साथ आपको सोनम बाजवा हरनाज कौर संधू और संजय दत्त जैसे कलाकार दिखाई देंगे। श्रेयस तलपड़े की भी फिल्म में अहम भूमिका है। इसका निर्देशन हर्षा ने किया है। फिल्म को लेकर बज तो काफी ज्यादा बनाया गया था लेकिन इसे वैसा रिस्पांस नहीं मिला जितनी उम्मीद थी।

हिट हुई या फ्लॉप

फिल्म हिट हुई या फ्लॉप अगर इसकी बात करें तो 80 करोड़ रुपए के बजट में बागी 4 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 47.40 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी इसका कोई धमाल मचा नहीं मच पाया। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 66.39 करोड़ रुपए रहा। कुलमिलाकर ये फिल्म अपने बजट को भी नहीं निकल सकी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
थिएटर के बाद OTT पर मची Baaghi 4 की धूम, इस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं स्ट्रीम