MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

बाहुबली 3 पर लगी मुहर, प्रभास-अनुष्का और राणा ने डॉक्यूमेंट्री में किया खुलासा

बाहुबली फ्रेंचाइजी ने प्रभास को पैन इंडिया सुपरस्टार बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब हाल ही में इसके डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है जिसके जरिए फिल्म के तीसरे हिस्से के बारे में जानकारी मिली है।
Baahubali 3

बाहुबली और बाहुबली 2 यह दोनों ऐसी फिल्में हैं। जिन्होंने भारतीय सिनेमा को पूरी दुनिया के सामने एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है। इक फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की एक्टिंग और विजुअल प्रेजेंटेशन सहित वीएफएक्स सब कुछ शानदार था। कहानी को जिस संजीदगी के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया गया है उसने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है।

बाहुबली 2 के आखिर में जब बाहुबली सिंहासन पर बैठ जाते हैं तब लोगों को लगा था की कहानी खत्म हो गई है। लेकिन आप फिल्म के लीड कलाकारों ने एक ऐसी खुशखबरी दी है जो फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। यह बातें सामने आने के बाद बाहुबली 3 के बनने पर मुहर लग चुकी है।

बाहुबली 3 का बनना हुआ कंफर्म

बाहुबली 3 को लेकर यह बातें तब शुरू हुई है जब हाल ही में डॉक्यूमेंट्री बाहुबली द टॉर्चबियरर का एक क्लिप सामने आया है। इसमें प्रभास राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी इस फ्रेंचाइजी की अगली किस्त के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राणा कहते हैं कि हो सकता है दुनिया अभी इसके लिए तैयार ना हो लेकिन बाहुबली जरूर आएगी। इसके बाद प्रभास तीन उंगलियां दिखाते हैं और मुस्कुराते हैं इसके बाद अनुष्का सहित सोफे पर बैठे सभी लोग हंसने लगते हैं। कलाकारों के बीच इशारों इशारों में हुई यह बातचीत पहन के बीच चर्चा का विषय बन गई है। यह क्लिप कुछ खास शब्दों के साथ खत्म हुई है जिसमें कहा गया है कि और यह विरासत जारी रहेगी।

फैंस के बीच सनसनी

ये क्लिप जैसे ही वायरल हुई है फैंस के बीच खलबली मच चुकी है। एक यूजर ने कहा बाहुबली 3 आधिकारिक तौर पर बना रही है इंतजार खत्म होने वाला है। एक ने कहा एसएस राजामौली ने प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का के साथ मिलकर बाहुबली 3 की पुष्टि की है, आधिकारिक घोषणा जल्द होगी। एक यूजर का कहना था कि बाहुबली ने भारतीय सिनेमा को बदल दिया, कहानी कहने के तरीके, विजुअल और बॉक्स ऑफिस पर सफलता के मामले में नए रिकॉर्ड स्थापित किए।

बाहुबली की डॉक्यूमेंट्री

बता दें कि 26 जून यानी आज नेटफ्लिक्स पर बाहुबली द टॉर्च बियरर डॉक्यूमेंट्री रिलीज की गई है। यह चार एपिसोड की एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री है, जो इस फ्रेंचाइजी के बनने और उसके लंबे समय तक रहने वाले असर के बारे में बताती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे यादगार फिल्म सोची गई बनाई गई और इसमें भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज तक कैसे पहुंचाया। इसमें पर्दे के पीछे के फुटेज, इंटरव्यू और कुछ ऐसे पल दिखाए गए हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए।

कैसा रहा बाहुबली का सफर

बाहुबली फ्रेंचाइजी एसएस राजामौली द्वारा डायरेक्ट की गई एक शानदार फिल्म है जिसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन और नासिर को मुख्य भूमिका में देखा गया था। पहली फिल्म 2015 में आई थी और 2017 में इसका दूसरा हिस्सा रिलीज किया गया। यह भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
बाहुबली 3 पर लगी मुहर, प्रभास-अनुष्का और राणा ने डॉक्यूमेंट्री में किया खुलासा