Banaras Release Date: फिल्म “बनारस” इस दिन होगी रिलीज, पोस्टर ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, यहाँ जानें

Banaras Release Date: फिल्म “बनारस” इस दिन होगी रिलीज, पोस्टर ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, यहाँ जानें

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। पैन इंडिया की फिल्म बनारस (Banaras Release Date) की रिलीज डेट सामने आ चुकी। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके नाम का तहलका मचा हुआ। यूजर्स इसकी काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें फिल्म का मुख्य किरदार कर्नाटक के MLA जहीर अहमद के बेटे जैद खान देखा निभा रहे हैं।

यह भी पढ़े… SBI SO Recruitment: बैंक में निकली 665 पदों पर नई भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, जानें आयु-पात्रता

वही वही मुख्य अभिनेत्री सोनल मोंटेरियो है। हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में फिल्म रिलीज की जाएगी। जयतीर्थ द्वारा निर्देशित यह फिल्म फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा सकती है। वहीं के प्रोड्यूसर तिलक राज लाल है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक खूबसूरत लव स्टोरी है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर सकती है। रिपोर्ट की माने तो यह बनारस के संस्कृति और खूबसूरती पर आधारित है। इसी के साथ यह पहली साउथ इंडियन फिल्म है जो बनारस के ऊपर आधारित है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में बनारस में स्थित 12 घाटों की झलक दिखाई जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews