Hindi News

यूट्यूब पर छाया सलमान खान और चित्रांगदा सिंह का रोमांस, Battle Of Galwan के नए गाने ने मचाई धूम

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। इसमें एक्टर के साथ चित्रांगदा सिंह को मुख्य भूमिका में देखा जाने वाला है। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया है।
यूट्यूब पर छाया सलमान खान और चित्रांगदा सिंह का रोमांस, Battle Of Galwan के नए गाने ने मचाई धूम

वैलेंटाइन डे के मौके पर सलमान खान ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने मातृभूमि गाना रिलीज किया था। देशभक्ति से भरा गाना दर्शकों को बहुत पसंद आया था। अब इस फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है।

वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म का रोमांटिक ट्रैक दर्शकों के लिए पेश किया गया। फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है लेकिन गाने के जरिए दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। इसका गाना मैं हूं रिलीज कर दिया गया है।

वैलेंटाइन पर सलमान ने दिया तोहफा

14 फरवरी 2026 को मैं हूं गाना पूरा रिलीज किया गया। इस गाने में चित्रांगदा सॉन्ग और सलमान खान रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। 4 मिनट 31 सेकंड का यह गाना रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर छाया हुआ है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

किसने गाया गाना

इस गाने को कुनिका सदानंद के बेटे अयान और सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है। इस गाने के कंपोजर भी अयान ही हैं। शबीर अहमद के साथ उन्होंने गाने के लिरिक्स तैयार किए हैं। जैसे ही यह रिलीज हुआ 1 घंटे में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह लगातार बढ़ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्टर को फिल्म में कर्नल संतोष बाबू के किरदार में देखा जाने वाला है। इस फिल्म को 2020 के भारत चीन तनाव पर बनाया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews